लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में NCP सांसद उदयन राजे भोंसले बीजेपी में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 09:52 IST

पिछले महीने, भोसले ने सतारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की थी। उन्होंने पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास में ‘‘बाधाएं’’ पैदा करने का भी आरोप लगाया।

Open in App

शिवाजी के वंशज और एनसीपी के लोकसभा सांसद रहे उदयन राजे भोंसले आज (14 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन की। बीजेपी अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

बता दें कि सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के चार राकांपा सांसदों में से एक भोंसले ने ट्विटर पर यह घोषणा की थी। सोशल मीडिया साइट पर एक ग्राफिक साझा करते हुए, भोंसले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

’ उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, भोसले ने सतारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की थी। उन्होंने पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास में ‘‘बाधाएं’’ पैदा करने का भी आरोप लगाया।

राकांपा सांसद ने यह भी कहा था कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास को ध्यान में रख कर निर्णय करना होगा । भोसले के रिश्तेदार तथा सतारा विधायक शिवेंद्रसिन्ह भोसले हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए थे । बुधवार को राकांपा नेता गणेश नाइक भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे ।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है