लाइव न्यूज़ :

मुंबई के डब्बे वालों ने प्रिंस हैरी के नन्हे शहजादे के लिए भेजा हनुमान जी वाला लॉकेट, दिये ये खास गिफ्ट भी

By स्वाति सिंह | Updated: May 13, 2019 08:30 IST

डब्बेवाले एक समूह है, जो मुंबई में काम कर रहे गैर-सरकारी कर्मचारियों को दोपहर का खाना उनके वर्किंग प्लेस पर पहुंचाने का काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल को बेटा होने पर विशेष उपहार भेजा हैं।डब्बावाला एसोसिएशन ने यह उपहार मुंबई में ब्रिटिश कॉउंसिल को सौपें हैं।

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने ब्रिटिश राजघराने के शाही दंपत्ति प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को बेटा होने पर विशेष उपहार भेजा हैं। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा 'प्रिंस चार्ल्स हमारे दोस्त हैं। आज वे दादा बन गए हैं। इसलिए हम भी दादा बन गए हैं। मराठी संस्कृति में हम अपने पोते को उपहार देते हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'हमने उपहार में चांदी का कड़ा, कमर पट्टा और गले मे पहनने का लॉकेट ख़रीदा है। लॉकेट भगवान हनुमान की मूर्ति का है।यह लॉकेट शक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि बच्चा हनुमान की तरह बलवान और सामर्थ्यवान हो।'

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने यह उपहार मुंबई में ब्रिटिश कॉउंसिल को सौपें हैं। बता दें कि डब्बेवाले एक समूह है, जो मुंबई में काम कर रहे गैर-सरकारी कर्मचारियों को दोपहर का खाना उनके वर्किंग प्लेस पर पहुंचाने का काम करता है।

अभी हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के घर एक नन्हे शहजादे ने जन्म लिया है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। पिता बनने की खुशी साझा करते हुए हैरी ने पत्रकारों से कहा कि मेगन और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और दंपति बच्चे के जन्म से काफी उत्साहित हैं। प्रिंस हैरी ने कहा, ‘‘ यह एक शानदार अनुभव रहा, जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। कैसे कोई महिला यह करती है यह समझ से परे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अद्भुत, बेहद अविश्वसनीय था। मुझे मेरी पत्नी पर गर्व है और हर पिता की तरह मैं भी कहूंगा कि मैं इस पर अपनी जान न्यौछावर करता हूं। मैं सातवें आसमान पर हूं।’’ हैरी ने कहा कि बच्चे का जन्म निर्धारित समय से थोड़ा पहले हुआ है इसलिए वह अभी नाम तय नहीं कर पाए हैं।

मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी थी, जब पति प्रिंस हैरी उनके साथ थे। सबसे पहले बकिंघम पैलेस ने बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी।

बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा कि दंपति उनके जीवन के सबसे खास पल में लोगों से मिले साथ का शुक्रिया अदा करता है।

एलिजाबेथ द्वितीय की चौथी पीढ़ी का यह आठवां बच्चा है, जो ब्रिटिश सिंहासन का सातवां उम्मीवार होगा। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अक्टूबर 2018 में उन्होंने मर्केल के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन