महाराष्ट्र: ठाणे जिले में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस की महिला की हत्या

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:40 IST2020-07-30T13:40:49+5:302020-07-30T13:40:49+5:30

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Maharashtra: woman murdered by neighbor in Thane district | महाराष्ट्र: ठाणे जिले में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस की महिला की हत्या

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस की महिला की हत्या

Highlightsमहिला पर जादू-टोना का शक होने के चलते युवत ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जादू-टोना करने का शक था जिसके चलते उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। कल्याण तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक बालाजी पांढरे ने कहा कि व्यक्ति को शक था कि उसके पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने उसकी पत्नी पर जादू-टोना किया था।

पांढरे ने कहा कि मंगलवार की सुबह कथित तौर पर व्यक्ति ने चाकू से महिला पर वार किया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पास में रहने वाले कुछ लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

पांढरे ने कहा कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Web Title: Maharashtra: woman murdered by neighbor in Thane district

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे