लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना ने देवेंद्र फड़नवीस पर कसा तंज, कहा- पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे भाई-भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 09:38 IST

शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस से मिलाकर बनी महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार का गठन कर लिया है। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली और उसके साथ ही छह ने मंत्री पद की।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे तीनों दलों के 'महाराष्ट्र विकास आघाड़ी' सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्य में बीजेपी विपक्षी पार्टी बनी है और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को विरोधी दल का नेता चुना गया है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण लेने के बाद शिवसेना ने राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर तंज कसा है। इसके साथ ही शिवसेना ने पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे को भाई-भाई कहा। शिवसेना ने यह बात अपने मुखपत्र 'सामना' की संपादकीय में कहा है। पार्टी में संपादकीय में पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है, इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी पीएम मोदी की बनती है। 

इसके अलावा संपादकीय में पार्टी ने देवेंद्र फड़नवीस पर राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज लादने के लिए तंज कसा। जानिए पार्टी ने सामना संपादकीय में और क्या-क्या कहा...

'महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी-शिवसेना में अन-बन है लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी श्री मोदी की है। प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते। इसे स्वीकार करें तो जो हमारे विचारों के नहीं हैं, उनके लिए सरकार अपने मन में राग-लोभ क्यों रखे? महाराष्ट्र की जनता ने जो निर्णय दिया है, दिल्ली उसका सम्मान करे और सरकार की स्थिरता न डगमगाए, इसका खयाल रखे।'

'महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी-शिवसेना में अन-बन है लेकिन नरेंद्र मोदी और उद्धव ठाकरे का रिश्ता भाई-भाई का है। इसलिए महाराष्ट्र के छोटे भाई को प्रधानमंत्री के रूप में साथ देने की जिम्मेदारी श्री मोदी की है। प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते। इसे स्वीकार करें तो जो हमारे विचारों के नहीं हैं, उनके लिए सरकार अपने मन में राग-लोभ क्यों रखे? महाराष्ट्र की जनता ने जो निर्णय दिया है, दिल्ली उसका सम्मान करे और सरकार की स्थिरता न डगमगाए, इसका खयाल रखे।'

वहीं, शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस से मिलाकर बनी महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार का गठन कर लिया है। उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली और उसके साथ ही छह ने मंत्री पद की। उद्धव ठाकरे तीनों दलों के 'महाराष्ट्र विकास आघाड़ी' सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं राज्य में बीजेपी विपक्षी पार्टी बनी है और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को विरोधी दल का नेता चुना गया है। देवेंद्र फड़नवीस के विरोधी दल के नेता चुने जाने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने ही अंदाज में बीजेपी नेता पर तंज कसा है। 

संजय राउत ने लिखा है, ''महाराष्ट्र में विरोधी पक्ष ही नहीं रहेगा, यह दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को विरोधी दल नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई...!'' बता दें कि देवेंद्र फड़नवीस ने कई कार्यक्रमों में ये बयान दिया था कि महाराष्ट्र में कभी भी कोई विपक्षी पार्टी नहीं रहेगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी