लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 125, शिवसेना ने बिना नाम बताए 124 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सीटों का बंटवारा 'फाइनल' नहीं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 1, 2019 15:30 IST

Maharashtra polls 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी द्वारा 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद शिवसेना ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की लिस्टशिवसेना ने बिना नाम बताए जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट, बाकी की 39 सीटें छोटे दलों को

भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) के मंगलवार को 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी करने के कुछ  ही देर बाद शिवसेना ने भी अपनी 124 सीटों की लिस्ट जारी कर दी। 

बीजेपी ने जहां 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, तो वहीं शिवसेना ने बिना उम्मीदवारों का नाम लिए सिर्फ उन विधानसभाओं की लिस्ट जारी की है, जिन पर वह चुनाव लड़ेगी।

वहीं बीजेपी ने मंगलवार को 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए 12 विधायकों का टिकट काट दिया जबकि 52 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस नागपुर साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही शिवाजी महाराज और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के वंशजों को भी टिकट दिया गया है। शिवाजी के वंशज शिवेंद्र सिंह को सतारा से और गंगाधर तिलक के परिवार की बहू मुक्ता तिलक को कस्बा पेस्ट से उतारा गया है।

बीजेपी 125, शिवसेना 124 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

माना जा रहा है कि शिवसेना के सीटों के ऐलान से बीजेपी और उसके बीच आगामी चुनावों में सीटों के विभाजन की संख्या भी सामने आ गई है। सोमवार को इन दोनों पार्टियों ने गठबंधन का ऐलान तो किया था, लेकिन सीटों की संख्या के बारे में नहीं बताया था।  

मंगलवार के ऐलान का मतलब ये लगाया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन के बीच महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों का बंटवारा इस प्रकार होगा, जिसमें बीजेपी को 125 सीटें, शिवसेना को 124 सीटें और बाकी 39 सीटें रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया जैसी छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं। 124 सीटों के साथ ही शिवसेना को बीजेपी कोटा की दो एमएलसी सीटें भी मिलेंगी।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों पार्टियों को 288 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर लड़ना था और छोटी पार्टियों के लिए काफी कम सीटें छोड़ी जानी थी, लेकिन सीटों के बंटवारे के इस फॉर्मूल पर बात बन नहीं पाई।

अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी अपने लिए बड़ा हिस्सा चाहती थी, लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं थी। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं