महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को दिया तोहफा, 18 मंजिला रिहायशी टावर बनेगा, क्षेत्रफल 10337.80 मीटर, लागत 119 करोड़, सभी सुविधाओं से लैस

By भाषा | Updated: February 21, 2020 16:57 IST2020-02-21T16:57:15+5:302020-02-21T16:57:15+5:30

प्लॉट 2584 वर्ग मीटर में फैला है और इस पर बना बंगला ‘पुरातन’ करीब 105 वर्ष पुराना है। सचिवों की एक समिति ने 119 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को अनुमति दे दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में खाली और जीर्ण-शीर्ण हालात में मौजूद पुरातन बंगले को ढहाकर नयी इमारत बनायी जाएगी, जिसमें 18 मंत्रियों को घर दिया जाएगा।

Maharashtra government gave gift to ministers, 18-storey residential tower to be built, area 10337.80 meters, cost 119 crores | महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को दिया तोहफा, 18 मंजिला रिहायशी टावर बनेगा, क्षेत्रफल 10337.80 मीटर, लागत 119 करोड़, सभी सुविधाओं से लैस

रहने का कमरा, चार शयनकक्ष, रसोइघर, दफ्तर, अतिथि प्रांगण के अलावा अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

Highlightsहर मंत्री को मिले फ्लोर पर 574 वर्ग मीटर में निर्माण किया जाएगा।निर्माण का कुल क्षेत्रफल 10337.80 मीटर होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों के लिए एक 18 मंजिला रिहायशी टावर के निर्माण की योजना बनाई है। दक्षिण मुंबई के मलबार हिल के एक प्लॉट पर यह टावर बनाया जा सकता है।

यह प्लॉट 2584 वर्ग मीटर में फैला है और इस पर बना बंगला ‘पुरातन’ करीब 105 वर्ष पुराना है। सचिवों की एक समिति ने 119 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को अनुमति दे दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में खाली और जीर्ण-शीर्ण हालात में मौजूद पुरातन बंगले को ढहाकर नयी इमारत बनायी जाएगी, जिसमें 18 मंत्रियों को घर दिया जाएगा।

निर्माण का कुल क्षेत्रफल 10337.80 मीटर होगा। उन्होंने बताया कि हर मंत्री को मिले फ्लोर पर 574 वर्ग मीटर में निर्माण किया जाएगा। इसमें रहने का कमरा, चार शयनकक्ष, रसोइघर, दफ्तर, अतिथि प्रांगण, बैठक, दो कर्मचारी कक्ष और संग्रहण स्थान के अलावा अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

वहां आगंतुकों के लिए अलग लॉबी और लिफ्ट लगी होगी। उन्होंने बताया कि मंत्रियों और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा मेहमानों और आगंतुकों के आने-जाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को अनुमति के लिए जल्द ही लोक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण के पास भेजा जाएगा। 

Web Title: Maharashtra government gave gift to ministers, 18-storey residential tower to be built, area 10337.80 meters, cost 119 crores

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे