महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना के पूर्व विधायक कोकाटे NCP में हुए शामिल, सिन्नार से लड़ेंगे चुनाव
By भाषा | Updated: October 3, 2019 03:51 IST2019-10-03T03:51:40+5:302019-10-03T03:51:40+5:30
सिन्नार से शिवसेना के पूर्व विधायक माणिकराव कोकाटे बुधवार को यहां स्थित राकांपा दफ्तर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार। (फाइल फोटो)
सिन्नार से शिवसेना के पूर्व विधायक माणिकराव कोकाटे बुधवार को यहां स्थित राकांपा दफ्तर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
राकांपा ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नासिक जिले की सिन्नार सीट से उनके पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की।
औरंगाबाद जिले के पैथान से भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी राकांपा में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश इकाई अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता अजित पवार उपस्थित थे।
शिवसेना युवा इकाई के नेता एवं गंगापुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष माणे, भाजपा युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पैथान नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दत्ता गोरडे और कन्नड नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता संतोष कोल्हे भी राकांपा में शामिल हो गए।