लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख अशोक चौहान ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने दी मंजूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 4, 2019 07:33 IST

वहीं, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि उनके त्यागपत्र देने से उनके खुद के एक लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरने और पार्टी के फिर से मजबूत होने में मदद मिल सकती है

Open in App

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी।

नई दिल्ली में 29 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई, जिसमें चव्हाण सहित प्रदेश के पार्टी के नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की अब तक की सबसे खराब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चव्हाण ने पद छोड़ने का अपना प्रस्ताव दोहराया था।

वहीं, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि उनके त्यागपत्र देने से उनके खुद के एक लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरने और पार्टी के फिर से मजबूत होने में मदद मिल सकती है, हालांकि इसके लिए जरूरी है कि गांधी पार्टी में सक्रिय रहें और पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता नए अध्यक्ष को स्वीकार करें।

सीएसडीएस के निदेशक संजय कुमार ने यह भी कहा कि यह सोचना उचित नहीं है कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने और गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कोई बड़ा संकट आ जाएगा। कुमार ने कहा, ‘‘मेरे मुताबिक यह सोचना सही नहीं है कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने से कांग्रेस के भविष्य पर कोई बहुत बड़ा संकट है। यह जरूर है कि यह परंपरा बन गई थी कि गांधी परिवार का ही कोई व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी