महाराष्ट्र चुनाव: मोदी सरकार के मंत्री की पार्टी ने दिया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को टिकट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 3, 2019 09:31 IST2019-10-03T09:31:02+5:302019-10-03T09:31:02+5:30

Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए छोटा राजन के भाई को सतारा की फलटन सीट से दिया टिकट

Maharashtra Assembly Polls 2019: Ramdas Athawale's RPI fields Chhota Rajan's brother Deepak Nikalje from Phaltan seat | महाराष्ट्र चुनाव: मोदी सरकार के मंत्री की पार्टी ने दिया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को टिकट

आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले के साथ दीपक निकलजे (बाएं)

Highlightsरामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने दिया दीपक निकलजे को टिकटचेंबूर से तीन बार चुनाव हार चुके दीपक को आरपीआई ने फलटन से उतारा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई), ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में डॉन छोटा राजन के भाई को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। 

आरपीआई नेशनल डेमोक्रेटिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी है, जिसका आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन है। 

आरपीआई ने छोटा राजन के भाई दीपक निकलजे को महाराष्ट्र विधानसभा में सतारा की फलटन (Phaltan) सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।    

रामदास अठावले ने की दीपक निकलजे के नाम की घोषणा

आरपीआई उम्मीदवार के तौर पर दीपक निकलजे के नाम की घोषणा केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने की। अठावले ने आरपीआई के पांच अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा की, जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि उसे आगामी चुनावों के लिए गठबंधन नें छह सीटें मिली हैं। पार्टी सतारा में फलटन, सोलापुर में मलशिरास, भंडारा, नांदेड़ में नैगांव, प्रभानी में पथरी और मुंबई के शिवाजी नगर में मंखुर्द सीटों से लड़ेगी।

चेंबूर से तीन बार चुनाव हार चुके हैं दीपक निकलजे

दीपक निकलजे इससे पहले चेंबूर सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार बार उन्हें शिकस्त मिली है। लेकिन गठबंधन के बीच हुए सीट बंटवारे के तहत ये सीट शिवसेना को मिली है। इसलिए दीपक निखलजे अब फलटन से चुनाव लड़ेंगे, जो छोटा राजन यही का रहने वाला है। 

2018 में दीपक निकलजे पर एक 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर कथित रेप और यौन उत्पीड़ने के मामले में केस दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि, चेंबूर की रहने वाली इस महिला ने अपनी शिकायत में निखलजे पर शादी का वादा करके उसका शोषण करने का आरोप लगाया था।

Web Title: Maharashtra Assembly Polls 2019: Ramdas Athawale's RPI fields Chhota Rajan's brother Deepak Nikalje from Phaltan seat

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे