महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी दिग्गज चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ विपक्ष एकजुट, कांग्रेस-एनसीपी ने किया MNS उम्मीदवार का समर्थन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 5, 2019 09:13 IST2019-10-05T09:12:36+5:302019-10-05T09:13:56+5:30

Chandrakant Patil: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ विपक्षी दलों ने लामबंद होना शुरू कर दिया है, एनसीपी, कांग्रेस ने किया एमएनएस उम्मीदवार का समर्थन

Maharashtra Assembly Polls 2019: Opposition unites against Chandrakant Patil; Congress, NCP announces support for MNS | महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी दिग्गज चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ विपक्ष एकजुट, कांग्रेस-एनसीपी ने किया MNS उम्मीदवार का समर्थन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ विपक्षी दलों ने की मजबूत घेराबंदी

Highlightsबीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल लड़ रहे हैं कोथरुड से चुनावचंद्रकांत पाटिल के खिलाफ कांग्रेस, एनसीपी ने किया MNS उम्मीदवार का समर्थन

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को पुणे के कोथरुड से चुनाव लड़ रहे भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की है। कोल्हापुर निवासी पाटिल को भगवा दलों के गढ़ कोथरुड से भाजपा की मौजूदा विधायक मेधा कुलकर्णी की जगह टिकट दिया गया है। 

भाजपा की इस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद कोथरुड में बाहरी उम्मीदवार के विरोध में पोस्टर सामने आए हैं। राकांपा के प्रवक्ता अंकुश काकड़े ने शुक्रवार को कहा कि राकांपा और कांग्रेस ने पाटिल के खिलाफ मतों के विभाजन से बचने के लिए एमएनएस उम्मीदवार किशोर शिंदे के समर्थन का फैसला किया है। 

काकड़े ने कहा कि कोथरुड सीट पर पारंपरिक रूप से राकांपा चुनाव लड़ती रही है। सीट बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान हमने यह सीट हमारे सहयोगी स्वाभिमानी शेतकारी पक्ष को देने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि इसी बीच में पाटिल को यहां से उम्मीदवार बना दिया गया, लिहाजा हमने (राकांपा और कांग्रेस) सोचा कि अन्य उम्मीदवार को उतारकर राकांपा, कांग्रेस और मनसे की ताकत को क्यों बंटने दिया जाए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को मतदान होना है और 24 अक्तूबर को मतगणना।

बीजेपी का मराठा चेहरा माने जाने वाले 60 वर्षीय चंद्रकांत पाटिल पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Web Title: Maharashtra Assembly Polls 2019: Opposition unites against Chandrakant Patil; Congress, NCP announces support for MNS

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे