महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस को झटका, हर्षवर्धन पाटिल ने कहा- हर कोई जानता है कि देश में किस तरह की हवा चल रही है...

By भाषा | Updated: September 4, 2019 19:47 IST2019-09-04T19:47:01+5:302019-09-04T19:47:01+5:30

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल ने भाजपा में जाने के संकेत देते हुए इंदापुर के लोगों से संबंधित मुद्दों के समाधान में मदद के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की सराहना की। राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री ने जब अपने समर्थकों से उनकी चाहत के बारे में पूछा तो वे ‘‘भाजपा, भाजपा, मोदी, मोदी’’ चिल्लाने लगे।

Maharashtra Assembly Elections: Shock to Congress, Harshvardhan Patil said - Everyone knows what kind of wind is blowing in the country… | महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस को झटका, हर्षवर्धन पाटिल ने कहा- हर कोई जानता है कि देश में किस तरह की हवा चल रही है...

पिछले कुछ दिनों से अटकलें हैं कि अपने गढ़ इंदापुर से चार बार विधायक रहे पाटिल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Highlightsपाटिल ने कहा कि वह अपने सभी समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।हालिया विगत में कांग्रेस और राकांपा के कई नेता सत्तारूढ़ भाजपा या शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर महाराष्ट्र की इंदापुर विधानसभा सीट कांग्रेस को देने का वायदा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल ने संकेत दिए कि वह आगामी कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से अटकलें हैं कि अपने गढ़ इंदापुर से चार बार विधायक रहे पाटिल भाजपा में शामिल हो सकते हैं क्योंकि राकांपा आगामी विधानसभा चुनाव में इस सीट को कांग्रेस को देने के लिए तैयार नहीं है। इस सीट से वर्तमान में राकांपा के दत्ता भरणे विधायक हैं।

पाटिल ने कहा, ‘‘विगत लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी (तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष) की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था कि राज्य विधानसभा चुनाव में राकांपा इस सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ेगी और इस कारण हम सभी ने राकांपा उम्मीदवार सुप्रिया सुले के लिए काम किया तथा उन्हें 71 हजार मतों की बढ़त दिलाई।’’

पाटिल ने भाजपा में जाने के संकेत देते हुए इंदापुर के लोगों से संबंधित मुद्दों के समाधान में मदद के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की सराहना की। राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री ने जब अपने समर्थकों से उनकी चाहत के बारे में पूछा तो वे ‘‘भाजपा, भाजपा, मोदी, मोदी’’ चिल्लाने लगे।

पाटिल ने कहा कि वह अपने सभी समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और ‘‘निर्वाचन क्षेत्र के लोगों, उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि देश में किस तरह की हवा चल रही है...इसलिए आगामी दिनों में हम भविष्य की रूपरेखा को लेकर निर्णय करेंगे।’’ हालिया विगत में कांग्रेस और राकांपा के कई नेता सत्तारूढ़ भाजपा या शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।

Web Title: Maharashtra Assembly Elections: Shock to Congress, Harshvardhan Patil said - Everyone knows what kind of wind is blowing in the country…

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे