लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: ‘महाजनादेश यात्रा’ के तहत कोल्हापुर में रैली से पहले CM देवेंद्र फड़नवीस के पोस्टरों पर फेंके गए स्याही

By भाषा | Updated: September 17, 2019 17:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सुबह के समय फड़नवीस के काफिले के पहुंचने से पहले संबंधित स्थल से विरूपित पोस्टरों को हटा दिया।पुलिस ने कहा कि दोषियों की अभी पहचान नहीं हुई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की ‘महाजनादेश यात्रा’ के तहत कोल्हापुर में होने वाली रैली से पहले अज्ञात लोगों ने उनकी तस्वीर वाले पोस्टरों और होर्डिगों को स्याही फेंककर विरूपित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि काली स्याही फेंककर विरूपित किए गए होर्डिंगों और पोस्टरों पर फड़णवीस तथा राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल की तस्वीरें थीं।

उन्होंने कहा कि दोषियों की अभी पहचान नहीं हुई है। विपक्षी राकांपा ने भी यात्रा मार्ग पर अपने पोस्टर लगाए जिनमें विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का मजाक उड़ाया गया। फड़णवीस ने अपने इस बयान में कहा था, ‘‘मैं वापस आऊंगा।’’

राकांपा के पोस्टरों में कहा गया, ‘‘मुझे खेद है, मतलब कि लोग भगवा दल को सत्ता में लाकर पछता रहे हैं।’’ पुलिस ने सुबह के समय फड़णवीस के काफिले के पहुंचने से पहले संबंधित स्थल से विरूपित पोस्टरों को हटा दिया।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने यहां एक रैली में अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अतिरिक्त पानी को सूखाग्रस्त क्षेत्रों की ओर मोड़ने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वित्तीय मदद करेगा जिसकी एक टीम ने हाल में कोल्हापुर का दौरा कर भारी बारिश के चलते पिछले महीने आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने कोल्हापुर को टोल मुक्त रखने का अपना वायदा पूरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग पिछले पांच साल के हमारे प्रदर्शन को देखते हुए हमें सत्ता में वापस लाएंगे।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे