महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने कहा, मतदाताओं की संख्या में आठ लाख से अधिक की बढ़ोतरी
By भाषा | Updated: September 11, 2019 20:20 IST2019-09-11T20:18:22+5:302019-09-11T20:20:34+5:30
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 31 अगस्त तक मतदाताओं की कुल संख्या 8,94,46,211 थी। मतदाताओं की संख्या में 10,75,528 की बढ़ोतरी हुई, लेकिन 2,16,278 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसका अर्थ यह हुआ कि कुल 8,59,250 मतदाता बढ़े हैं।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम से ‘‘छेड़छाड़ नहीं की जा सकती’’।
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने बुधवार को बताया कि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से राज्य में मतदाताओं की संख्या में आठ लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद राज्य में 31 अगस्त तक मतदाताओं की कुल संख्या 8,94,46,211 थी। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम से ‘‘छेड़छाड़ नहीं की जा सकती’’। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इन मशीनों के बारे में ‘‘गलत सूचना’’ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा।
सिंह ने कहा, ‘‘15 जुलाई तक मतदाता सूची के अनुसार राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 8,85,86,961 थी जिनमें से 4,63,27,241 पुरुष और 4,22,57,193 महिलाएं थीं। इसके अलावा 2,527 तृतीय लिंग के मतदाता थे।’’
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 31 अगस्त तक मतदाताओं की कुल संख्या 8,94,46,211 थी। मतदाताओं की संख्या में 10,75,528 की बढ़ोतरी हुई, लेकिन 2,16,278 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसका अर्थ यह हुआ कि कुल 8,59,250 मतदाता बढ़े हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8,94,46,211 मतदाताओं में 4,67,37,841 पुरुष और 4,27,05,777 महिलाएं हैं। मतदाता सूची के अनुसार महिलाओं-पुरुषों का अनुपात 914 : 1000 है, जबकि जनगणना में अनुपात 925 : 1000 है।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां चल रही हैं कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हों।