Maharashtra Assembly Election 2019: महाराष्ट्र में पीएम मोदी का चुनावाी शंखनाद, नासिक की जनता को करेंगे संंबोधित
By भाषा | Updated: September 19, 2019 08:03 IST2019-09-19T08:00:56+5:302019-09-19T08:03:33+5:30
भाजपा के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र भाजपा के सचिव लक्ष्मण सावजी ने बताया कि इस रैली का आयोजन तपोवन इलाके में किया जाएगा और इसकी तैयारियां जोरों पर है।

Maharashtra Assembly Election 2019: महाराष्ट्र में पीएम मोदी का चुनावाी शंखनाद, नासिक की जनता को करेंगे संंबोधित
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासिक में इस महीने की 19 तारीख को एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के समापन के दौरान होगी।
भाजपा के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र भाजपा के सचिव लक्ष्मण सावजी ने बताया कि इस रैली का आयोजन तपोवन इलाके में किया जाएगा और इसकी तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को महाजनादेश यात्रा के समापन के दौरान यहां तपोवन इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे ।’’
उन्होंन बताया कि मुख्यमंत्री 18 सितंबर को नासिक में रोडशो आयोजित हुआ। यह रोड शो सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में किया गया।