लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे से मिले कांग्रेस के निष्कासित विधायक सत्तार, शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 27, 2019 08:28 IST

महाराष्ट्र में सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्तार को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने की वजह से निष्कासित कर दिया था.

Open in App

 कांग्रेस के निष्कासित विधायक अब्दुल सत्तार ने बुधवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सत्तार के शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. औरंगाबाद जिले में सिलोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्तार ने कहा कि ठाकरे के घर पर हुई उनकी यह 'शिष्टाचार मुलाकात' थी.

शिवसेना में शामिल होने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है. मैं अब एक स्वतंत्र नेता हूं और किसी भी पार्टी के नेता से मिलने के लिए मुक्त हूं. उन्होंने कहा कि वह किसी न किसी पार्टी में शामिल होंगे और ऐसा नहीं हुआ तो वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

महाराष्ट्र में सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सत्तार को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने की वजह से निष्कासित कर दिया था. दरअसल, जालना और औरंगाबाद में कांग्रेस ने जिन लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था उससे सत्तार नाखुश थे और उन्होंने इसके बाद हर्षवर्धन जाधव नाम के निर्दलीय उम्मीदवार को औरंगाबाद से अपना समर्थन दिया था.

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं