ईवीएम मशीन है, जो लोग वोट देने EVM के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैंः फड़नवीस
By भाषा | Updated: September 13, 2019 18:04 IST2019-09-13T18:04:54+5:302019-09-13T18:04:54+5:30
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’

इसलिए वे भाजपा और शिवसेना को वोट देते हैं। समस्या मशीन में नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर दोषी मढ़ने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और दावा किया कि मतदाताओं के जेहन में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
अहमदनगर जिले के संगमनेर में एक सभा को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा कि समस्या ईवीएम में नहीं, बल्कि इन दलों के मस्तिष्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘ईवीएम सिर्फ एक मशीन है। जो लोग वोट देने ईवीएम के पास जाते हैं, उनके दिमाग में केवल मोदी जी होते हैं। इसलिए वे भाजपा और शिवसेना को वोट देते हैं। समस्या मशीन में नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क में है।’’
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग विपक्ष में बैठने की आदत डाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘लोग सत्ता के लिए आपको (विपक्ष) अगले 25 वर्षों तक वोट नहीं करने वाले हैं। आपको बहुत घमंड था लेकिन लोगों ने वोट देकर आपको सबक सिखाया।’’
फड़नवीस ने शुक्रवार को अहमदनगर जिले से अपनी महाजनादेश यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आम आदमी के साथ बातचीत करने के लिए है और यह जानने के लिए कि क्या किया जाना बाकी रह गया है।