लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: 300 मजदूरों को राजस्थान लेकर जा रहे दो कंटेनर ट्रकों को महाराष्ट्र में पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 27, 2020 09:27 IST

कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर लौटने के लिए ऐसे खतरनाक तरीके का चुनाव करने को देखकर अधिकारी भी चकित हैं। ये सभी श्रमिक राजस्थान जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 300 मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक महाराष्ट्र में पकड़ा गयादो कंटेनरों के अंदर मिले ये दिहाड़ी मजूदर, पांढरकवडा टोल बूथ पर पकड़ा गया ट्रक

महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को दो कंटेनर ट्रकों में ठूंसकर तेलंगाना से राजस्थान ले जाए जा रहे 300 से अधिक प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र में पकड़ा है। दोनों कंटेनर ट्रकों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसमें दैनिक जरूरतों का सामान लदा है।

घर लौटने के लिए ऐसे खतरनाक तरीके का चुनाव करने को देखकर अधिकारी भी चकित हैं। ये सभी श्रमिक राजस्थान जा रहे थे। देशभर में कई जगहों से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि लॉकडाउन (बंदी) की घोषणा होने के बाद प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं।

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यवतमाल जिले की सीमा पर तेलंगाना की ओर से आ रहे दो कंटेनर ट्रकों को निरीक्षण के लिए रोका। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पांढरकवडा टोल बूथ पर अधिकारियों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई, जब ट्रकों के चालक क्या ले जा रहे हैं और कहां जा रहे हैं, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।' 

उन्होंने कहा, 'दो कंटेनरों के अंदर उन्हें करीब 300 दिहाड़ी मजूदर मिले। उनमें से कुछ लोगों ने कहा कि वह अपने गृह राज्य राजस्थान जाना चाहते थे लेकिन उन्हें परिवहन का कोई अन्य साधन नहीं मिला।' ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन अधिकारी इस बात से परेशान है कि असहाय मजदूरों के साथ कैसे निपटें। अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं