लाइव न्यूज़ :

CM देवेंद्र फड़नवीस ने साधा शरद पवार पर निशाना, कहा-महाराष्ट्र के किसानों की आत्महत्या उनका 'पाप'

By भाषा | Updated: October 12, 2019 20:42 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि राज्य के जिन क्षेत्रों में पानी सिंचाई के लिए सहजता से उपलब्ध है वहां किसानों की आत्महत्या नजर नहीं आती है लेकिन जिन क्षेत्रों में सिंचाई ढंग से नहीं हो पाती है वहीं बड़ी संख्या में ऐसी घटनाओं की प्रवृति सामने आती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देCM ने शरद पवार और उनकी नीतियों को राज्य में किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को राकांपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और उनकी नीतियों को राज्य में किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने विदर्भ क्षेत्र में अकोला जिले के अकोट तहसील में एक रैली में आरोप लगाया, ‘‘किसानों की आत्महत्या शरद पवार और महाराष्ट्र में उनकी सरकार का पाप है। यह उन्हीं के शासनकाल मे शुरू हुआ और उसी दौरान उसमें तेजी आयी।’’ पवार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पवार विदर्भ में अपनी रैलियों में किसानों की आत्महत्या की बात कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब किसानों ने आत्महत्या करना शुरू किया तब महाराष्ट्र में सत्ता में कौन था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने ही विदर्भ क्षेत्र को पानी की आपूर्ति रोकी। आप केंद्र में मंत्री थे और आप पिछले 15 साल (1999-2004) तक महाराष्ट्र में सत्ता में थे। आपके भ्रष्ट तरीकों से ही विदर्भ के किसानों से जुड़ी राशि की हेराफेरी हुई।

आपने ही इस क्षेत्र में सिंचाई धीमी कर दी, किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो गये।’’ फड़नवीस ने कहा कि राज्य के जिन क्षेत्रों में पानी सिंचाई के लिए सहजता से उपलब्ध है वहां किसानों की आत्महत्या नजर नहीं आती है लेकिन जिन क्षेत्रों में सिंचाई ढंग से नहीं हो पाती है वहीं बड़ी संख्या में ऐसी घटनाओं की प्रवृति सामने आती हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी