लाइव न्यूज़ :

नागपुर पुलिस ने 'लैंडर विक्रम' से पूछा- कहां हो...संपर्क करो सिग्नल तोड़ने के लिए नहीं काटेंगे चालान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By भाषा | Updated: September 10, 2019 04:35 IST

विक्रम’ का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान उसकी सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहने के दौरान इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था।

Open in App

 नागपुर पुलिस चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर अपने एक दिलचस्प ट्वीट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई है। इस ट्वीट में पुलिस ने ‘विक्रम’ से जवाब देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सिग्नल तोड़ने के लिये उसका चालान नहीं किया जाएगा।

‘विक्रम’ का शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान उसकी सतह से 2.1 किलोमीटर दूर रहने के दौरान इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था। इसरो प्रमुख के सिवन ने रविवार को कहा था कि लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

नागपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो। हम सिग्नल तोड़ने पर तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे।” सोशल मीडिया पर नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को खूब पसंद किया जा रहा है और उसके हास्यबोध की भी तारीफ हो रही है।

ट्वीट को कुछ ही घंटों के अंदर ही 31 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया और नौ हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया। नागपुर पुलिस ने फिल्म शोले के एक मशहूर संवाद का इस्तेमाल करते हुए एक और ट्वीट साझा कर इसरो के ऐतिहासिक मिशन की सराहना की।

इस ट्वीट में कहा गया, “दूसरों ने कितने अटेंप्ट किये...सरदार 9...और इसरो ने...सरदार एक। दूसरों ने 9 और इसरो ने 1..फिर भी इतनी सक्सेस मिल गई। बहुत गर्व की बात है ये।” महाराष्ट्र पुलिस अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को जागरुक करने के लिये अक्सर हलके-फुलके अंदाज में हास्यबोध लिये संदेश साझा करती है। इस बार उसने इसरो की प्रशंसा में संदेश साझा किये। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं