लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन की 'भविष्यवाणी', अक्टूबर में होंगे विधानसभा चुनाव

By भाषा | Updated: July 14, 2019 20:36 IST

Open in App

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने कथित रूप से कहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव 10 या 13 अक्टूबर को कराए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 10 अथवा 15 सितंबर से राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि राजस्व मंत्री और मंत्रिमंडल में नंबर-दो माने जाने वाले चन्द्रकांत पाटिल ने जून में भविष्यवाणी की थी कि राज्य में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं।

नासिक जिले के अधिकारियों ने गिरीश के हवाले से कहा, "विधानसभा चुनाव 10 अक्टूबर अथवा 13 अक्टूबर को कराए जा सकते हैं। 10 अथवा 15 सितंबर को आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।" अधिकारी जिला योजना समिति की उस बैठक में मौजूद थे जिसे गिरीश ने संबोधित किया।

हालांकि इस बारे में जानकारी के लिये जब मंत्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल अथवा संदेशों का जवाब नहीं दिया। नासिक के प्रभारी मंत्री महाजन ने यह भी कहा कि सरकार सूखा ग्रस्त मराठवाड़ा इलाके में 30 जुलाई के बाद कृत्रिम बारिश के उपाय अपनाने का प्रयास कर सकती है।

महाराष्ट्र में 2014 में 13वीं विधानसभा के लिये चुनाव हुए थे जिसमें भाजपा-शिवसेना ने 1999 से सत्तासीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को हराया था। भाजपा ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया