UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- महाराष्ट्र में बीजेपी हासिल करेगी महाविजय

By भाषा | Updated: September 8, 2019 19:35 IST2019-09-08T19:21:19+5:302019-09-08T19:35:34+5:30

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बारे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरा देश इस फैसले से खुश है।

BJP to secure grand win in Maharashtra assembly polls says UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya | UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- महाराष्ट्र में बीजेपी हासिल करेगी महाविजय

File Photo

Highlightsउत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'महा विजय' हासिल करेगी।मौर्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 'महाविजय' हासिल करेगी। मौर्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है। ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा महाराष्ट्र में महाविजय हासिल करेगी।''

उन्होंने बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र की जनता को भलीभांति पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देवेन्द्र फड़णवीस चाहिए और फड़णवीस को मोदी चाहिए। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 122 पर जीत हासिल की थी। शिवसेना के खाते में 63 सीटें आयी थीं। कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें हासिल हुई थीं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के बारे में मौर्य ने कहा कि निश्चित तौर पर नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और पार्टी को जनता का काफी मजबूत समर्थन हासिल है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बारे में मौर्य ने कहा कि पूरा देश इस फैसले से खुश है। लोग महसूस कर रहे हैं कि पहली बार किसी सरकार, जिसने सौ दिन पूरे किये, ने वह कर दिखाया जो पिछले सौ साल में नहीं हो सका था। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

Web Title: BJP to secure grand win in Maharashtra assembly polls says UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे