महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ बड़ा हादसा, क्रेन और स्लैब के गिरने से 15 लोगों की हुई मौत, कई घायल

By आजाद खान | Updated: August 1, 2023 08:13 IST2023-08-01T07:49:03+5:302023-08-01T08:13:29+5:30

घटनास्थल पर पुलिस कर्मी और अग्निशमन अधिकारी बचाव कार्य में लगे और लाश के साथ घायल लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है।

Big accident Thane Maharashtra 15 people died due to falling crane and slab many injured | महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ बड़ा हादसा, क्रेन और स्लैब के गिरने से 15 लोगों की हुई मौत, कई घायल

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsमहाराष्ट्र के ठाणे में एक क्रेन और स्लैब के गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई है।यही नहीं कई लोग घायल भी हुए है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिरा था जिससे यह हादसा हुआ है।

मुंबई:  महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब के गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की जान गई है और लोग घायल भी हुए है। घटनास्थल पर मलवे में अभी भी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब घटी है जब ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि बचाव कार्य अभी भी जारी है और एनडीआरएफ की लगी हुई है। 

क्या है पूरा मामला

यह दुर्घटना ठाणे के शाहपुर के पास हुई है जिसमें एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्थल पर सुरक्षा के कुछ खास इंतजाम नहीं थे। 

मामले में बोलते हुए एनडीआरएफ ने कहा कि एनडीआरएफ की दो टीम बचाव कार्य में लगी है और मलवे हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। हादसे में मारे गए मृतकों को शाहपुर उपजिला अस्पताल में ले जाया गया है साथ ही तीन से चार घायल लोगों का अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, अभी भी छह अन्य लोगों के वहां फंसे होने की बात भी सामने आई है। 

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

बता दें कि मशीन का उपयोग राजमार्ग और हाई-स्पीड रेल पुल निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित करने के लिए किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो यह क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिरा था जिससे यह हादसा हुआ है। 

हालांकि पुलिस कर्मी और अग्निशमन अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। 

Web Title: Big accident Thane Maharashtra 15 people died due to falling crane and slab many injured

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे