लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पुणे-बेंगलुरू हाइवे पर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 12, 2019 09:14 IST

सातारा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने कहा, ‘‘हादसे में बस चालक समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App

महाराष्ट्र के सातारा जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक बस ने सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 4 पर यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित म्हसवे गांव के समीप सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि निजी बस मुंबई से कर्नाटक के बेलगावी जा रही थी जब उसने म्हसवे गांव के समीप एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारी।

घटना की सूचना मिलने के बाद सातारा पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। सातारा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने कहा, ‘‘हादसे में बस चालक समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के सड़क पर दृश्यता कम होने के कारण बस चालक सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाया जिसके कारण उसने ट्रक में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां