महाराष्ट्र में कोरोना के 14361 नए मामले सामने आए, 331 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:28 IST2020-08-29T05:28:38+5:302020-08-29T05:28:38+5:30

पुणे डिविजन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,96,183, है जबकि 5,040 लोगों की मौत हुयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 331 मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली है।

14361 new cases of corona reported in Maharashtra, 331 deaths | महाराष्ट्र में कोरोना के 14361 नए मामले सामने आए, 331 लोगों की मौत

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsठाणे डिविजन में 3,296 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,167 हो गयी।नासिक डिविजन में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,223 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 2,205 है।शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया।

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वायरस की वजह से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी।

राज्य में एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी।

शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। पुणे में अब तक 2,475 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठाणे डिविजन में 3,296 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,167 हो गयी। इस क्षेत्र में अब तक 12,595 लोगों की मौत हो चुकी है। नासिक डिविजन में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,223 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 2,205 है।

पुणे डिविजन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,96,183, है जबकि 5,040 लोगों की मौत हुयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 331 मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली।

इनमें से 248 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुईं जबकि अन्य 47 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बाकी 36 मौतें एक सप्ताह से भी पहले हुई थीं, लेकिन उन्हें अब आंकड़ों में शामिल किया गया है। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं। 

Web Title: 14361 new cases of corona reported in Maharashtra, 331 deaths

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे