उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने संभाला नगर निगम का जिम्मा
By बृजेश परमार | Updated: December 26, 2019 05:57 IST2019-12-25T23:57:12+5:302019-12-26T05:57:22+5:30
वर्ष 2013 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवागत नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग ने बुधवार को निगम पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया ।

उज्जैन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने संभाला नगर निगम का जिम्मा
चार्ज ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथपरिचय बैठक लेकर नगर निगम द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो, विभिन्न अधिकारियों के दायित्वों इत्यादि के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की।
विशेष कर स्वच्छता सर्वेक्षण, निर्माण कार्यो, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के साथ ही निगम की राजस्व वसूली पर चर्चा करते हुए निगम से संबंधित कार्यो की जानकारी प्राप्त की।
आयुक्त श्री गर्ग ने निर्देशित किया कि जिस अधिकारी के पास जो दायित्व है उनका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मैं समय-समय पर आपके कार्यो की समीक्षा करता रहूंगा।
रामघाट का निरीक्षण
आयुक्त श्री गर्ग ने गुरूवार को आयोजित होने वाले स्नान को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट क्षैत्र का निरीक्षण किया तथा निगम द्वारा कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की आपने अधिकारियों को रामघाट पर परम्परागत रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं कंट्रोल रूम स्थापित करना, वस्त्र बदलने हेतु चेजिंग रूम के साथ ही सम्पूर्ण क्षैत्र की समूचित सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।