लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरा भोपाल की रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण, जानें वजह

By भाषा | Updated: February 16, 2020 20:34 IST

इसी बीच, मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रतिमा भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित की जा रही है और महापौर शर्मा का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त होने जा रहा है। प्रतिमा अनावरण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पार्षद शबिस्ता जकी के नेतृत्व में नारे लगाकर हंगामा किया

कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थकों के विरोध के बीच रविवार को भोपाल की रानी कमलापति की 32 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण यहां बड़े तालाब से सटे किलोल पार्क क्षेत्र में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भाजपा के स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि जिस जगह पर यह प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके आसपास के कुछ घरों को हटा कर इस प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सड़क बनायी गयी है, जो गलत है।

इसके अलावा, प्रतिमा अनावरण को लेकर भी कोई अनुमति नहीं ली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसको स्थापित करने को लेकर प्रदर्शन किया और आमंत्रित किये जाने के बाद भी मध्यप्रदेश के मंत्री एवं कांग्रेस विधायक इसमें शामिल नहीं हुए। वहीं, भोपाल महापौर एवं भाजपा नेता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रतिमा अनावरण में शामिल न होकर कांग्रेस नेताओं ने रानी कमलापति का अपमान किया है। यह प्रतिमा भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित की जा रही है और महापौर शर्मा का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त होने जा रहा है।

प्रतिमा अनावरण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पार्षद शबिस्ता जकी के नेतृत्व में नारे लगाकर हंगामा किया और महापौर आलोक शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान वे काले झंडे भी दिखा रहे थे, जिसके कारण वहां पर भारी पुलिस बल की तैनात करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर के वाहन को भी रोका और उन्हें काले झंडे दिखाये।

इसी बीच, मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। पूरा कार्यक्रम अनधिकृत रूप से हुआ है। इसलिए मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।’’ रानी कमलापति गिन्नौरगढ़ के गौंड राजा निजाम शाह की पत्नी थीं। जिस स्थान पर रानी कमलापति ने जल समाधि ली थी उसी स्थान पर उनकी अष्ट धातु की यह प्रतिमा स्थापित की गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख