रतलामः भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी के कार्यकर्त्ता, जानें वजह
By राजेश मूणत | Updated: June 17, 2023 22:14 IST2023-06-17T22:12:14+5:302023-06-17T22:14:07+5:30
आलोट से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों से रतलाम पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ अब जबरदस्त लामबंदी होने लगी है।

रतलामः भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी के कार्यकर्त्ता, जानें वजह
रतलामः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में होने जा रहा है। मुख्य मुकाबला बीजेपी बनाम कांग्रेस में है। सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं का विचित्र प्रदर्शन रतलाम के भाजपा कार्यालय पर हुआ। मामला जिले के आलोट मंडल की भाजपा में बगावत का है, जो अब सड़कों पर आ गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार आलोट से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों से रतलाम पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ अब जबरदस्त लामबंदी होने लगी है। जिलाध्यक्ष के रवैये से नाराज भाजपा के एक अनुसूचित जाति मंडल ने भी हाल ही में समूह में त्यागपत्र दिया है।
लगभग सभी क्षेत्र में जिलाध्यक्ष से नाराजगी के बावजूद लुनेरा को कार्यकाल पूरा होने के बावजूद यथावत रखना भाजपा को भारी पड़ रहा है। जिले के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ता लुनेरा के रवैए से रुष्ट हैं। लोग भाजपा के खिलाफ भाजपा को सड़क पर देख रहे है। दबे स्वरों में यह बताया जा रहा है की ठाकुरवाद के चलते एक केंद्रीय मंत्री का लुनेरा को वरदहस्त है। इसलिए तमाम नाराजगी के बावजूद उनको हटाया नहीं जा सका है।