लाइव न्यूज़ :

एनसीपी ने कुत्तों के गले में डाली मोदी-शाह की तख्तियां

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 7, 2019 05:22 IST

एनसीपी के अनुसार बसपा, सपा,तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए उनके खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई तेज कर दी और लोकसभा चुनाव के एनवक्त पहले यह डराने-धमकाने की कार्रवाई है.

Open in App

मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदर्शन कर सीबीआई पर मोदी सरकार के पालतू कुत्ते की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया. प्रदर्शन में आठ से दस कुत्तों को भी शामिल किया गया था.

राजधानी में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू भटनागर के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में कुत्तों को शामिल कर उनके गले में मोदी-शाह की तख्तियां बांधी गई. राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू भटनागर ने यहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा था, लेकिन अब सीबीआई मोदी सरकार के कुत्ते की तरह व्यवहार कर रही है.

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह जिससे उनकी पटरी नहीं बैठ रही है, उस पर उसे छू कर रहे है. यह संवैधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ है. भटनागर ने कहा कि मोदी साढ़े चार साल से चुप बैठे थे, लेकिन जैसे ही बसपा, सपा,तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए उनके खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई तेज कर दी और लोकसभा चुनाव के एनवक्त पहले यह डराने-धमकाने की कार्रवाई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख