लाइव न्यूज़ :

आटा के लिए बच्ची ने दानपत्र से चुराए 250 रुपये, सीएम कमलनाथ ने आर्थिक सहायता की घोषणा, कलेक्टर ने कराई जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 06:23 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अभावग्रस्त परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा कि कई बार जीवनयापन के लिए अभाव में मासूम गलत राह पकड़ लेते हैं.

Open in App

सागर जिले की रहली तहसील में चक्की से आटा चोरी होने के बाद पिता की डांट से बचने के लिए मंदिर के दानपत्र से महज 250 रुपये चोरी करने वाली बालिका के परिवार को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की है. उन्होंने बालिका के पढ़ाई की व्यवस्था करने की बात भी कही है. बालिका को सागर जिला कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक की पहल पर जमानत भी मिल गई है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अभावग्रस्त परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा कि कई बार जीवनयापन के लिए अभाव में मासूम गलत राह पकड़ लेते हैं. सागर जिले के रहली निवासी मजदूर परिवार को एक लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इसके साथ ही परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने और परिवार को राशन मुहैया कराने के निर्देश उन्होंने दिए हैं.

दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील का यह मामला है. 12 साल की मासूम घर से 10 किलो गेहंू लेकर पिसवाने के लिए चक्की पहुंची थी. वहां पर चक्की मालिक ने उससे कह दिया कि उसका आटा चोरी हो गया. मासूम इस बात को सुन घबरा गई और उसे पिता की डाट का भय होने लगा. वह डाट से बचने का उपाय सोचने लगी, तभी उसके मन में टिकिटोरिया मंदिर का दानपत्र ध्यान आया और वह, वहां से मंदिर चली गई. मंदिर के दानपत्र से उने 250 रुपये की चोरी की और 180 रुपये का आटा खरीदा और चली गई. बाकी पैसे उसने अपने स्कूल बैग में रख लिए थे. मासूम ने जब दानपत्र से रुपये निकाले तो यह वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शहडोल के बाल सुधार गृह में भेज दिया था. हालांकि बाद में शनिवार को बालिका को जमानत मिल गई.

कलेक्टर ने जमानत का कराया था इंतजाम

सागर की कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक को जब इस घटना का पता चला तो वे जिला न्यायालय पहुंची और बच्ची को जमानत दिलाने का इंतजाम कराया. बच्ची के पिता को रेडक्रास सोसायटी से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी ताकि वह उसे शहडोल से ला सके. शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्य मौजूद नहीं थे, इसके चलते जमानत पर सुनवाई ही नहीं हो सकी थी, जिसके कारण बच्ची को शहडोल स्थित किशोर बालिका संप्रक्षण गृह भेज दिया था.सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि भोजन के इंतजाम के लिए इस बच्ची का चोरी करना बेहद दुखद है. उसके पिता को आर्थिक मदद दी गई है. पारिवारिक हालात को देखते हुए उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में लाया जाएगा.

मासूम की मां का हो चुका है निधन

मासूम के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है. उनके तीन बच्चे हैं जिनमें यह बच्ची सबसे बड़ी है. उसे बीते सप्ताह 10 किलो गेहूं पिसवाने के लिए दिए थे, जब बच्ची को चक्की वाले ने गेहूं चोरी होने की बात कहकर घर लौट जाने को कहा तब उसने डर के चलते यह कदम उठाया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया