लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, हो सकता है हंगामेदार

By भाषा | Updated: July 8, 2019 00:22 IST

मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने फैसला किया है कि वह प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और किसानों के कर्ज माफी सहित अन्य मुद्दों पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को सदन में घेरेगी।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज (8 जुलाई) से शुरू होगा। यह हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने फैसला किया है कि वह प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और किसानों के कर्ज माफी सहित अन्य मुद्दों पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को सदन में घेरेगी।

भाजपा के एक नेता ने रविवार को कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस नीत सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। इसके अलावा, कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने वचन पत्र में किसानों का दो लाख रुपये तक का फसल रिण माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब तक नहीं हुआ है।

इन दोनों मुद्दों पर हम प्रदेश सरकार को कल से होने वाले विधानसभा सत्र में घेरेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हम प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर भी सदन में मजबूती से सवाल उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।’’

मध्य प्रदेश के विधानसभा का मानसून सत्र 8 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। 19 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख