उज्जैन में 12 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य की सियासत गर्म, कांग्रेस का आरोप- सीएम शिवराज को उल्लास मनाने से फुरसत नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 27, 2023 15:05 IST2023-09-27T15:04:36+5:302023-09-27T15:05:52+5:30

लगभग 12 साल की एक बच्ची सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई। मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी। विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

madhya pradesh politics heated up after rape of 12 year old girl in Ujjain Congress blames CM Shivraj | उज्जैन में 12 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य की सियासत गर्म, कांग्रेस का आरोप- सीएम शिवराज को उल्लास मनाने से फुरसत नहीं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( फाइल फोटो)

Highlightsउज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सड़क किनारे मिली थीमेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुईशिवराज सरकार पर हमलावर है कांग्रेस

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद कांग्रेस सत्तारुढ़ बीजेपी पर हमलावर है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को उल्लास मनाने से नहीं है।

उन्होंने कहा, "उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया। 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। बच्ची अर्धनग्न हालत में घंटों तक घूमते हुए देखी गई, उसके शरीर से खून का रिसाव होता रहा। मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है? शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को उल्लास मनाने से फुरसत मिले तब तो वे मध्य प्रदेश की बेटियों की चीख सुन सकेंगे। उस बेटी ने कहा कि उसकी मां के साथ भी गलत हुआ। सरकार सोई हुई है।"

क्या है मामला

उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की खून से लतपथ हालत में सड़क किनारे मिली थी। मडिकल में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।  पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को यहां मिली लड़की संभवत: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि वह पुलिस को अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रही है। नाबालिग की हालत गंभीर थी इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए मंगलवार को इंदौर ले जाया गया। 

इस मामले को लेकर कांग्रेस राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि जनता परेशान है। 

Web Title: madhya pradesh politics heated up after rape of 12 year old girl in Ujjain Congress blames CM Shivraj

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे