लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सर्वे के नाम पर किसानों से कैदियों की तरह सलूक कर रही सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2019 06:34 IST

सरकार द्वारा किसानों के गले में अपराधियों की तरह पट्टी बांध कर खराब फसल का सर्वे करवाया जाना बेहद ही निंदनीय है. यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विदिशा जिले के ग्यारसपुर से सटे मनोरा गांव में सर्वे के नाम पर किसानों के हाथों में कैदियों की तरह स्लेट पकड़ा कर उनकी तस्वीर खिंचे जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कही.

Open in App

अतिवृष्टी से किसानों की फसले बर्बाद हो गई. पीड़ित किसानों को राहत देने के नाम पर सरकार उनके साथ अपराधियों जैसा सुलूक कर रही है। सरकार द्वारा किसानों के गले में अपराधियों की तरह पट्टी बांध कर खराब फसल का सर्वे करवाया जाना बेहद ही निंदनीय है. यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विदिशा जिले के ग्यारसपुर से सटे मनोरा गांव में सर्वे के नाम पर किसानों के हाथों में कैदियों की तरह स्लेट पकड़ा कर उनकी तस्वीर खिंचे जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कही.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि से किसान परेशान है. प्रशासन से राहत मिलने का किसान इंतजार कर रहे है. लेकिन सरकार राहत देने के बजाय उनके साथ इस प्रकार के कृत्य कर रही है. जो कि कमलनाथ सरकार के अमानवीय चेहरे को उजागर करता है. उन्होंने प्रशासन के इस कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों को ओर कितना अपमानित करेंगी?

दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार

नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने प्रशासन के इस कृत्य को अमानवीय मानते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सर्वे के नाम पर जिस तरह का प्रशासन ने बर्ताव किया है. इस तरह का बर्ताव आमतौर पर ऐसे कैदियों के लिए किया जाता है जो आदतन अपराधी होते हैं और पुलिस को उनकी पहचान के लिए रिकार्ड में फोटो रखना होती है. स्लेट पर अपराध की जगह किसान का नाम, फसल का नाम, खसरा नंबर और जमीन के बारे में लिखा गया है. अपमानजनक है. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह