Madhya Pradesh Election 2023: बसपा, भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने पहली सूची जारी की, मप्र विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 18:26 IST2023-08-24T18:25:01+5:302023-08-24T18:26:14+5:30
Madhya Pradesh Election 2023: चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं।

file photo
Madhya Pradesh Election 2023: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इसमें सभी नाम बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से हैं। जिन चार सीट के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है वे सभी उत्तर प्रदेश की सीमा के पास स्थित हैं।
विशेष रूप से, भाजपा और बसपा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली सपा तीसरी पार्टी बन गई है। हालांकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गई है। एसपी ने सूची को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर साझा किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में होने वाले सामान्य निर्वाचन के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाती है। pic.twitter.com/KC0kIuOwit
— Samajwadi Party Madhya Pradesh (@MPSamajwadi) August 23, 2023
अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने निवाड़ी सीट से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है। जहां निवाड़ी, राजनगर, भांडेर बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं, वहीं मेहगांव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का हिस्सा है। विशेष रूप से, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 39 उम्मीदवारों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने सात उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी हैं।