Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव अभियान समिति का गठन, 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2023 12:32 IST2023-08-01T12:29:57+5:302023-08-01T12:32:21+5:30

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे।

Madhya Pradesh Election 2023 Congress constituted campaign committee tribal leader Kantilal Bhuria as chairman Kamal Nath named chief ministerial aspirant | Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव अभियान समिति का गठन, 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल, देखें लिस्ट

file photo

Highlightsएआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने घोषणा की।अभियान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है।

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश चुनाव के लिए एक अभियान समिति का गठन किया है।पैनल में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार नाथ को 20 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा सहित कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है।

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।

अन्य सदस्यों में गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह कक्काजू, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओंकार सिंह शामिल हैं। मरकाम, विजयलक्ष्मी साधौ, राजेंद्र सिंह, हिना कावरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे और जीतू पटवारी हैं।

इसके अलावा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व प्रमुख शोभा ओझा, अखिल भारतीय सेवा दल के पूर्व प्रमुख महेंद्र जोशी, सभी फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुख और पार्टी के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विंग के राज्य अध्यक्षों को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। पैनल के अन्य सदस्यों में कमल नाथ के अलावा गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, तरुण भनोट, ओमकार शामिल हैं।

ह मरकाम. सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश प्रमुख भी कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य हैं। बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Web Title: Madhya Pradesh Election 2023 Congress constituted campaign committee tribal leader Kantilal Bhuria as chairman Kamal Nath named chief ministerial aspirant

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे