Madhya Pradesh Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, कई केंद्रीय मंत्री लड़ेंगे चुनाव, विजयवर्गीय उम्मीदवार घोषित, देखें लिस्ट
By संजय परोहा | Updated: September 25, 2023 22:30 IST2023-09-25T21:14:51+5:302023-09-25T22:30:45+5:30
Madhya Pradesh Election 2023:39 सीटों पर जारी किए गए उम्मीदवार हैं। कई सांसद एवं केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

file photo
Madhya Pradesh Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 और उम्मीदवारों की घोषणा की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने सांसद को मैदान में उतारा है।
BJP names 39 more candidates for Madhya Pradesh assembly polls, fields Union minister Narendra Singh Tomar from Dimani
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2023
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से टिकट दिया है। कई सांसद एवं केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दिमनी विधानसभा से नरेन्द्र सिंह तोमर, निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते, नरसिंहपुर से प्रहलाद सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। सीधी से सांसद रीति पाठक को भी टिकट मिला है।
PHOTOS | @BJP4India releases second list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh Assembly election.#MadhyaPradeshElection2023pic.twitter.com/7Eqw97Q1hU
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2023
जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से, दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से, सीधी सांसद रीति सिंह को सीधी से, सतना सांसद गणेश सिंह को सतना से, मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते को मंडला से टिकट दिया गया है। सांसद उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा। सत्तारूढ़ दल ने 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
Madhya Pradesh assembly polls: BJP fields its national general secretary Kailash Vijayvargiya from Indore-1 seat
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2023
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है। भाजपा ने सोमवार को कुल 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे।
कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर, पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने की अपनी कोशिश को रेखांकित किया है। उनमें से अधिकांश नेता कई बार से अपनी लोकसभा सीट जीत आ रहे हैं।
दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।
Madhya Pradesh assembly polls: BJP fields Union minister Faggan Singh Kulaste from Niwas seat
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2023