लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भिण्ड में 33 करोड़ की लागत से बनेगा सीएम राइज स्कूल, होगी सभी तरह की अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 16, 2023 20:12 IST

मंत्री भदौरिया  ने बताया कि सीएम राइज स्कूल भिण्ड क्षेत्र के  बच्चो के भविष्य के लिए एक उपहार है। बच्चों को यहां उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए बाहर से शिक्षकों को बुलाया जाएगा।  

Open in App
ठळक मुद्दे33 करोड़ की लागत से बनेगा 38 बीघा में सीएम राइज स्कूलस्कूल में रहेगी अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँभिण्ड क्षेत्र प्रदेश में विकास की रफ्तार से कदम से कदम मिलाएगा - मंत्री डा अरविंद भदौरिया

भिण्ड: बुधवार को भिण्ड जिले में 33 करोड़ की लागत के सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन  सहकारिता और लोक प्रबंधन मंत्री  डॉ अरविंद भदौरिया ने किया।  स्कूल भवन परिसर लगभग  38 बीघा में बनेगा।

मंत्री भदौरिया ने कहा कि परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा रहेगी। जिसमें स्विमिंग पूल,इंडोर स्टेडियम लाइब्रेरी और बच्चों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी होंगी।

मंत्री भदौरिया  ने बताया कि सीएम राइज स्कूल भिण्ड क्षेत्र के  बच्चो के भविष्य के लिए एक उपहार है। बच्चों को यहां उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए बाहर से शिक्षकों को बुलाया जाएगा।  जिससे आने वाले समय में बच्चों को शासकीय सेवा और प्राइवेट जॉब में जाने के लिए एक आधार तैयार हो सके।

यही नही इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस तरह तैयार किया जाएगा कि वे  आयोजित होने वाले कंपटीशन एक्ज़ाम को आसानी से निकल सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में भिण्ड क्षेत्र की तकदीर बदल जाएगी।भिंड में वर्तमान में चार सीएम राइज स्कूल मंजूर हो चुके हैं एक और स्कूल सिंहुड़ा में भी तैयार किए जाने के प्रस्ताव भेजा गया है ।

मंत्री डॉक्टर अरविंद भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में 10 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जा चुका है।

मेरे लिए राजनीति सेवा और समर्पण का माध्यम है ईश्वर शक्ति और आम जनता की वजह से आज मैं जिस जगह हूं उसके लिए मैं आप सबका आशीर्वाद और स्नेह है इसका कर्ज कभी नही उतारा जा सकता है। क्षेत्र की जनता, बच्चे और युवाओं की उन्नति और विकास के लिए मैं सदैव प्रयास करता रहूंगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख