लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ने 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की, 35 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2023 11:37 IST

हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री ने यह घोषणा साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुक्रवार को की।मुख्यमंत्री ने कहा, हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो।

जबलपुरः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की है, जिससे 35 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुक्रवार को की।

जबलपुर में शहीद स्मारक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, ‘‘मुझे उन 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जहां लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है।’’ हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो।’’ एक अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार के इस कदम से इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 35 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस लिया है। दो दिन पहले मध्य प्रदेश पहुंचे गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के 230 विधायक मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए राज्य के विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं। इन विधायकों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया कि उन्हें अपने सप्ताह भर के प्रवास के दौरान राज्य में क्या करना है और अब उन्होंने दैनिक आधार पर दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अपनी जमीनी रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि उनका काम निर्वाचन क्षेत्र की मांगों को समझने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से बात करनी है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख