Madhya Pradesh Assembly Election: सपा ने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, अबतक 6 के नाम की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2023 13:18 IST2023-08-27T13:09:17+5:302023-08-27T13:18:45+5:30

Madhya Pradesh Assembly Election: यह पूछे जाने पर कि क्या सपा विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक के रूप में कांग्रेस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया।

Madhya Pradesh Assembly Election SP announced names of two more candidates total 6 finalized so far | Madhya Pradesh Assembly Election: सपा ने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, अबतक 6 के नाम की घोषणा

Madhya Pradesh Assembly Election: सपा ने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, अबतक 6 के नाम की घोषणा

Highlightsसपा ने अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने अब तक 39 उम्मीदवारों और बसपा ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

Madhya Pradesh Assembly Election: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिससे पार्टी द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। समाजवादी पार्टी ने सीधी जिले की धोहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है।

क्या सपा कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी मध्य प्रदेश का चुनाव?

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक के रूप में कांग्रेस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया।

पटेल ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, ‘‘किसी भी राज्य में गठबंधन के बारे में निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाता है, लेकिन अभी तक हमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में इस तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिख रही है। लेकिन, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय लेंगे।’’

‘इंडिया’ में कांग्रेस और सपा सहित 26 राजनीतिक दल शामिल हैं

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में कांग्रेस और सपा सहित 26 राजनीतिक दल शामिल हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। सत्तारूढ़ भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद सपा तीसरी पार्टी है, जिसने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

हालांकि, निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों के लिए होने वाले चुनावों के वास्ते भाजपा ने अब तक 39 उम्मीदवारों और बसपा ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Madhya Pradesh Assembly Election SP announced names of two more candidates total 6 finalized so far

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे