Madhya Pradesh Assembly Election 2023: बीजेपी ने 32 सीट जीतीं, 133 सीट पर आगे, कांग्रेस ने 8 सीट पर किया कब्जा, 55 पर आगे, जानें बसपा और आप का हाल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 17:01 IST2023-12-03T17:00:45+5:302023-12-03T17:01:49+5:30
Madhya Pradesh Assembly Election 2023: निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा के उम्मीदवार 32 सीट जीत चुके हैं जबकि 133 सीट पर आगे चल रहे हैं।

file photo
Highlightsकांग्रेस ने अब तक 8 सीट पर जीत दर्ज की है और 55 पर आगे चल रही है। भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है।मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई।
Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा के उम्मीदवार 32 सीट जीत चुके हैं जबकि 133 सीट पर आगे चल रहे हैं।
वहीं कांग्रेस ने अब तक 8 सीट पर जीत दर्ज की है और वह 55 पर आगे चल रही है। इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है। मध्यप्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था और मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई।

