लाइव न्यूज़ :

सीएम कमलनाथ ने कहा, 'मोदी जी जब तुम्हें पैंट और पजामा पहनना नहीं आता था तब भी देश सुरक्षित था'

By बृजेश परमार | Updated: May 7, 2019 19:44 IST

उज्जैन –आलोट संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय के पक्ष में सभा करने के साथ उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को हासिए पर रखा।

Open in App

उज्जैन के महिदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले मोदी जी जब आपको पेंट पहनना और पाजामा बांधना नहीं आता था तब तक इस देश में नेहरू जी और इंदिरा गांधी आर्मी,नेवी,एअर फोर्स, सैनिक स्कूल बन चुके थे। ऐसे में ये कहना कि उनके हाथों में देश सुरक्षित है बताकर वोट मांगना बेमानी है।

महिदपुर भाजपा अजा मोर्चा की नाव में सुराख करने के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिदपुर  में आम सभा की। उनकी सभा में भाजपा अजा मोर्चा के एक दर्जन से अधिक नेताओं ने वर्तमान विधायक बहादुरसिंह चौहान पर तानाशाह का आरोप लगाकर कांग्रेस का दामन थामा।

उज्जैन –आलोट संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल मालवीय के पक्ष में सभा करने के साथ उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को हासिए पर रखा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की 75 दिन की उपलब्धियों का बखान इस दौरान उन्होंने  किया।

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 21 लाख किसानों का कर्जा माफ कर चुकी है और सभी 47 लाख किसानों का कर्जा माफ करेंगे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर भी झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा शिवराज सिंह ऐसे किसान के बेटे थे जिन्होंने किसान के पेट पर ही लात मारी और छाती पर गोली। 

कमलनाथ ने कहा हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया का वादा कर मोदी सरकार ने करोड़ों युवाओं की नौकरियां छीनकर उनका भविष्य खराब किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने गंगा साफ करने और शिवराज सिंह नर्मदा और शिप्रा साफ करने की बात करते हैं लेकिन क्या गंगा नर्मदा शिप्रा साफ हुई। 

हॉ नर्मदा के किनारे वृक्षारोपण के नाम पर 600 करोड़ का घोटाला जरूर कर दिया। उन्होंने उन राष्ट्रीय कृत बैको को साफ चेतावनी दी कि जो किसानों का कर्जा माफ करने में न नुकुर कर रहे हैं। उन्होंने कहा बैंक वालो सुन लो ऐसे उनकी शाखाएं नहीं चलेंगी उन्होंने सवाल पूछा कि बैंक क्या उद्योपतियों के लिए ही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल बाद भाजपा ने जब हमें प्रदेश सौंपा तब भ्रष्टाचार, बलात्कार, किसानों की आत्मत्या में नम्बर वन था।हमारी सरकार ने बिजली बिल आधे कर दिए। कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार की। पेंशन राशि दोगुनी कर दी। उन्होंने कहा कि सच्चाई का साथ दो, भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के उनके कार्यकाल को देखकर अपना वोट दें क्योंकि आपका वोट ही भविष्य तय करेगा। उज्जैन आलोट से बाबूलाल मालवीय को जिताएं। मैं वादा करता हूँ कि भोपाल से उज्जैन और महिदपुर नहीं बल्कि उज्जैन और महिदपुर भोपाल को चलाएंगे।  मुख्यमंत्री ने महिदपुर की सभा के बाद उज्जैन जिले के ही बडनगर में भी आम सभा को संबोधित किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथनरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख