मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- "कांग्रेस पार्टी सर्कस हो गई है"
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 17, 2021 08:41 AM2021-10-17T08:41:59+5:302021-10-17T09:00:26+5:30
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा "पार्टी पर शीर्ष नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं है, राहुल गांधी ने बिना अध्यक्ष रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा दिया, जो पंजाब सरकार को बढ़िया से संभाल रहे थे। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी-23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को सर्कस बताया है। बुरहानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस तो अजूबा पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष भी नहीं है। मैडम सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी पार्टी में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल जी कर देते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं, ये तो सर्कस हो गई है।"
कांग्रेस तो अजूबा पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष भी नहीं है। मैडम सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 16, 2021
राहुल गांधी पार्टी में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल जी कर देते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं, ये तो सर्कस हो गई है। #BJP4India#BJP4MPpic.twitter.com/eTqCtSvabz
सीएम ने कहा कि पार्टी पर शीर्ष नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं है, राहुल गांधी ने बिना अध्यक्ष रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा दिया, जो पंजाब सरकार को बढ़िया से संभाल रहे थे। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी-23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है।
वहीं इस जनसभा में उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बुरी स्थिति को लेकर भी तंज कसते हुए कहा, "पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया।"
बता दें कि मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। उपचुनावों के चलते सियासी दलों ने प्रचार की गाड़ी को तेज कर दिया है।