मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- "कांग्रेस पार्टी सर्कस हो गई है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2021 09:00 IST2021-10-17T08:41:59+5:302021-10-17T09:00:26+5:30

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा "पार्टी पर शीर्ष नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं है, राहुल गांधी ने बिना अध्यक्ष रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा दिया, जो पंजाब सरकार को बढ़िया से संभाल रहे थे। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी-23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है।"

Congress has become a circus says MP CM SS Chouhan | मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- "कांग्रेस पार्टी सर्कस हो गई है"

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

Highlightsकांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर साधा निशानाबुरहानपुर में जनसभा को कर रहे थे संबोधित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को सर्कस बताया है। बुरहानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस तो अजूबा पार्टी है, जिसमें अध्यक्ष भी नहीं है। मैडम सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी पार्टी में कुछ नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल जी कर देते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं, ये तो सर्कस हो गई है।"

सीएम ने कहा कि पार्टी पर शीर्ष नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं है, राहुल गांधी ने बिना अध्यक्ष रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा दिया, जो पंजाब सरकार को बढ़िया से संभाल रहे थे। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी-23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। 

वहीं इस जनसभा में उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बुरी स्थिति को लेकर भी तंज कसते हुए कहा, "पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया।"

बता दें कि मध्‍य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे। 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। उपचुनावों के चलते सियासी दलों ने प्रचार की गाड़ी को तेज कर दिया है।

Web Title: Congress has become a circus says MP CM SS Chouhan

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे