Assembly Elections 2023: प्रियंका गांधी को कार्यकर्ताओं ने मंच पर पकड़ाया खाली गुलदस्ता, जिसने देखा वो हंसी नहीं रोक पाया
By आकाश चौरसिया | Updated: November 7, 2023 11:19 IST2023-11-07T11:15:40+5:302023-11-07T11:19:45+5:30
बीते सोमवार को मध्य प्रदेश में रैली में शामिल होने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक कार्यकर्ता ने खाली गुलदस्ता पकड़ा दिया। इसके बाद क्या था, जिसने देखा वो हंस्ता रह गया।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चुनाव में कैंपेन में शामिल होने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कार्यकर्ता ने खाली गुलदस्ता पकड़ा दिया। लेकिन, इस बीच मंच पर उपस्थित सभी नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फिर, प्रियंका गांधी की भी नजर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि आखिर ये क्या है? लेकिन, उनके समक्ष आए नेता मुस्कुराते हुए आगे निकल गए।
वहीं, उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस पर टिप्पणी कर कहा, "गुलदस्ता घोटाला, गुलदस्ते से गुल गायब हो गया, दस्ता पकड़ा दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका वाड्रा की रैली में एक कांग्रेसी गुलदस्ता देने पहुंचा लेकिन कांग्रेसी खेल हो गया।"
गुलदस्ता घोटाला 😜
— राकेश त्रिपाठी Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) November 6, 2023
गुलदस्ते से गुल गायब हो गया.. दस्ता पकड़ा दिया 😂😂
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका वाड्रा की रैली में एक कांग्रेसी गुलदस्ता देने पहुंचा लेकिन कांग्रेसी खेल हो गया।#MPElections2023pic.twitter.com/y7Qmyldp94
वहीं, इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया है, असल में मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी चुनाव के तहत रैली में शामिल होने पहुंची थीं। इस क्रम में प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए रैली में आए कार्यकर्ता उन्हें गुलदस्ते और कई तरह की चीजें उपहार के रूप में दे रहे थे। लेकिन, इस बीच खाली गुलदस्ते के साथ आए कार्यकर्ता से प्रियंका ने पूछा कि ये क्या है, तो वो भी हंसने लगे। बिना गुस्साए उन्होंने इसे स्वीकारा। इसके बाद जिसने देखा वो हंसता रह गया।
बता दें कि प्रदेश में पिछली बार कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब रही थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के कारण सरकार ने अपना बहुमत खो दिया और भाजपा वापस से सत्ता में आ गई।
LIVE: इंदौर महारानी अहिल्या बाई की धरती है जो न्याय, सच्चाई और सुशासन के लिए जानी जाती है। यहां की जनता भ्रष्टाचार और कुशासन का अंत करके उन्हीं मूल्यों को फिर से स्थापित करेगी।https://t.co/j4xgaXwfRd
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 6, 2023
रैली का यह वीडियो कल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लाइव भी हुआ था। जिसमें बताया गया था कि इंदौर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरती है जो अपने न्याय, सच्चाई और अपने बढ़िया शासन के लिए जानी जाती है। अहिल्याबाई होल्कर 18वीं सदी में मराठा महारानी थी, जिन्होंने इंदौर में तीन दशक तक शासन किया था।