लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "कांग्रेस केवल तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाजापुर में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2023 16:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में कहा कि प्रदेश में भाजपा की आंधी है और इस आंधी में कांग्रेस पार्टी उखड़ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाजापुर में कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की आंधी में उखड़ जाएगीउन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर चुनावी गणित बनाने वाले कांग्रेस के लोग सही आकलन नहीं कर सकेकांग्रेस का एक ही एजेंडा है और वो है लूट, भ्रष्टाचार, जनता पर अत्याचार और झूठ

शाजापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस की जमकर आलोचना की। पीएम मोदी ने मंगलवार को शाजापुर में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की आंधी है और इस आंधी में कांग्रेस पार्टी उखड़ जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों से मिला हूं और उनका आशीर्वाद लिया है। भाजपा पर लोगों का दिखाया जा रहा भरोसा अद्भुत है। दिल्ली में बैठकर चुनावी गणित बनाने वाले लोग अपना आकलन नहीं कर सके।"

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश के लोगों के जबरदस्त समर्थन के कारण भाजपा की आंधी है और इस आंधी में कांग्रेस पूरी तरह से उखड़ जाएगी। हमारे प्रति आपका प्यार कई लोगों की नींद में खलल डाल रहा है।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस हाईकमान पर तंज कसते हुए कहा, "कुछ लोगों के चेहरों से मुस्कान गायब हो गई है। वे बहुत दुखी लग रहे हैं। उनके टीवी इंटरव्यू देखिए, उनकी बातें सुनिए। उन्होंने कांग्रेस को क्या बना दिया है।"

उन्होंने अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, "कांग्रेस के कारनामों को देश में कोई नहीं भूल सकता। कांग्रेस जहां भी आई, तबाही लाई। बड़ी मुश्किल से बीजेपी ने मध्य प्रदेश को गहरे कुएं से बाहर निकाला है। कांग्रेस का एक ही एजेंडा है और वो है लूट, भ्रष्टाचार, जनता पर अत्याचार और झूठ। यह कांग्रेस की असली रणनीति है।''

पीएम ने कहा, "कांग्रेस के पास आपको देने के लिए केवल शत्रुता, निराशा और नकारात्मकता है। कांग्रेस अपने स्वभाव के कारण तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। कांग्रेस के पास न तो ताकत है और न ही इरादे।"

उन्होंने कहा कि साल 2024 में चुनाव के बाद वो अपने तीसरे तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाकर रहेंगे। 

उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया भर के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होंगे। मैंने आपको गारंटी देता हूं कि जब मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठूंगा तो देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में तीसरे स्थान पर ले जाऊंगा।''

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है और दुनिया भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं। हर सेक्टर की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत आने को उत्सुक हैं। भारत दुनिया के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है। भारत की ऊर्जा जो सदियों से दबी हुई थी, उसकी ताकत अब अपने सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है।"

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "अब महत्वपूर्ण समय आ गया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने, आपको याद रखना है कि कांग्रेस निवेशकों को भगाने वाली पार्टी है। ये हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी है, ये काम करने वाली पार्टी है सिर्फ एक परिवार के लिए। इसे आपके परिवारों की चिंता नहीं है।''

मालूम हो कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख