Assembly Election Results 2023: मप्र सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, विश्वास सारंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव पीछे, जानें आंकड़े
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2023 13:25 IST2023-12-03T13:24:26+5:302023-12-03T13:25:17+5:30
Assembly Election Results 2023: सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

file photo
Assembly Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), अरविंद भदौरिया (अटेर), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण), विश्वास सारंग (नरेला), महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) सहित कई मंत्री मतगणना में पीछे हैं। आंकडों के अनुसार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं। अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं।
दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं। मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 2025 वोट से पीछे हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल से 16215 वोट से पीछे हैं। विश्वास सारंग कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला से 1049 वोट से पीछे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 165 सीट पर भाजपा आगे है, कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है।
#ModiKiGuaranteepic.twitter.com/idRTbps9il
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 3, 2023
Election Results 2023: 'Ladli Behna' powers BJP to sweep Madhya Pradesh
— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/7DRXAcXwmj#LadliBehna#MadhyaPradesh#BJP#Congress#MadhyaPradeshElection2023#ShivrajSinghChouhanpic.twitter.com/lctnAgXigS

