Assembly Election 2023: 80 करोड़ परिवार को तोहफा!, 5 और वर्षों के लिए मुफ्त राशन, पीएम मोदी की बड़ी घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 4, 2023 17:30 IST2023-11-04T17:17:53+5:302023-11-04T17:30:27+5:30

Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रैली में कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना अगले पाँच साल के लिए बढ़ाई गई है।

Assembly Election 2023 Free ration to be given for another five years to 80 crore poor persons after December says PM Modi at rally in MP see video | Assembly Election 2023: 80 करोड़ परिवार को तोहफा!, 5 और वर्षों के लिए मुफ्त राशन, पीएम मोदी की बड़ी घोषणा

Assembly Election 2023: 80 करोड़ परिवार को तोहफा!, 5 और वर्षों के लिए मुफ्त राशन, पीएम मोदी की बड़ी घोषणा

Highlightsदेश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा।कोरोना के इतने बड़े महासंकट में भी देश को पिछड़ने नहीं दिया।भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया।

रतलामः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रैली में कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना अगले पाँच साल के लिए बढ़ाई गई है। दिसंबर के बाद 80 करोड़ परिवार को फायदा होगा। मध्य प्रदेश मे एक रैली में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजनाओं की पूरे देश में तारीफ हो रही है।

कांग्रेस मतलब राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले, राज्य में अपराधियों का बोलबाला, राज्य में गरीबों से विश्वासघात, राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार है। भाजपा आपके परिवार के वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही मेरी गारंटी है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में पिछले 3 साल से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वैसे तो इस योजना का समय 1 महीने के बाद पूरा हो रहा है। लेकिन मोदी का निश्चय है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए इसे बढ़ाया जाएगा। आने वाले 5 साल तक मेरे 80 करोड़ देशवासियों के चूल्हा जलता रहे, ये मोदी की गारंटी है।

रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम आया माना ही नहीं जाता। जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाया जाएगा। MP में भाजपा के समर्थन में चल रही ये आंधी अद्भुत है। जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा भाग करते रहते हैं, आज उनका हिसाब बदल जाएगा।

अब चर्चा ये नहीं होगी कि कौन जीतेगा, चर्चा ये होगी कि भाजपा 2 तिहाई बहुमत लेगी या 2 तिहाई बहुमत से कम रहेगी। ये भाजपा ही है, जिसने MP को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। ये भाजपा ही है, जिसने MP को रोड और रेल नेटवर्क में इतना आगे बढ़ाया। MP में औद्योगिक विकास किया, इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए MP के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं।

भाजपा पर मध्य प्रदेश का ये भरोसा तब से है, जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे। आज तो भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। करीब 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। वो भाजपा सरकार ही है, जिसने भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। कोरोना के इतने बड़े महासंकट में भी देश को पिछड़ने नहीं दिया। देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा।

आज भारत के गौरव को नई बुलंदी और नई पहचान मिली है। इसमें मध्य प्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए आज लोग कहते हैं कि MP के मन में मोदी है और मोदी के मन में MP है। इसलिए MP कह रहा है- एक बार फिर भाजपा सरकार। देश हो या मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बच गया है।

मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा, ये कांग्रेस को पता तक नहीं है। इतनी दूर की कांग्रेस सोच ही नहीं सकती। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। कांग्रेसियों के डॉयलोग फिल्मी हैं। कांग्रेस की घोषणाएं फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है, तो सीन तो फिल्मी होगा ही। कांग्रेस के 2 नेताओं के बीच, कपड़े फाड़ने का Compitition चल रहा है।

Web Title: Assembly Election 2023 Free ration to be given for another five years to 80 crore poor persons after December says PM Modi at rally in MP see video

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे