PKL 2019, Haryana vs Jaipur: जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 32-32 की बराबरी पर खत्म
By सुमित राय | Updated: September 11, 2019 20:38 IST2019-09-11T19:10:32+5:302019-09-11T20:38:35+5:30
Pro Kabaddi League, Haryana vs Jaipur Live Update: हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 84वें मैच का लाइव अपडेट...

PKL 2019, Haryana vs Jaipur: जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 32-32 की बराबरी पर खत्म
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन का 84वां मैच हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स ने 32-32 का टाई मैच खेला। इससे पहले इस सीजन के पहले मैच में जयपुर ने हरियाणा को 16 अंकों से हराया था।
इस टाई के साथ हरियाणा स्टीलर्स की टीम 14 मैचों में 9 जीत के साथ 49 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हरियाणा की टीम को 4 मैचों में हार मिली है, जबकि उसके एक मैच में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा है।
टाई के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है और टीम 41 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर ही मौजूद है। जयपुर की टीम को 14 मैचों में 7 में हार मिली है और 6 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच टाई हुआ है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
जयपुर पिंक पैंथर्स:
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।
11 Sep, 19 : 08:37 PM
हरियाणा-जयपुर ने टाई खेला
जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स ने 32-32 का टाई मैच खेला। इस टाई के साथ हरियाणा स्टीलर्स की टीम 14 मैचों में 9 जीत के साथ 49 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
11 Sep, 19 : 08:29 PM
जयपुर ने बनाई बढ़त
मैच में अब सिर्फ तीन मिनट का समय बचा है और जयपुर की टीम ने दो अंको की बढ़त बना ली है। स्कोर- हरियाणा : 29, जयपुर : 31
11 Sep, 19 : 08:23 PM
जयपुर ने हरियाणा को किया ऑल आउट
दूसरे हाफ के 16वें मिनट में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को ऑल आउट किया और स्कोर के अंतर को एक किया। स्कोर- हरियाणा : 29, जयपुर : 28
11 Sep, 19 : 08:17 PM
दीपक हुडा ने 800 प्वाइंट पूरा किया
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान दीपक हुडा ने प्रो कबड्डी लीग करियर में 800 प्वाइंट पूरा किया। लीग में इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले प्रदीप नरवाल और राहुल चौधरी ने 800 अंक पूरे किए थे।
11 Sep, 19 : 08:06 PM
हरियाणा को चार अंकों की बढ़त
दूसरे हाफ में 9 मिनट का खेल खत्म हो चुका है और हरियाणा ने जयपुर पर 4 अंकों की बढ़त है। स्कोर- हरियाणा : 22, जयपुर : 18
11 Sep, 19 : 07:53 PM
पहले हाफ का खेल खत्म
हरियाणा और जयपुर के बीच पहले हाफ का खेल खत्म। हरियाणा की टीम ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी की और चार अंकों की बढ़त बना ली। स्कोर- हरियाणा : 18, जयपुर : 14
11 Sep, 19 : 07:51 PM
हरियाणा ने जयपुर को किया ऑल आउट
पहले हाफ के 17वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स के रेडर विकास कंडोला ने सुपर रेड करते हुए जयपुर पिंक पैंथर्स को ऑल आउट किया। स्कोर- हरियाणा : 16, जयपुर : 14
11 Sep, 19 : 07:46 PM
जयपुर ने हरियाणा को किया ऑल आउट
मैच के 13वें मिनट में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को ऑल आउट कर दिया। स्कोर- हरियाणा : 7, जयपुर : 13
11 Sep, 19 : 07:43 PM
हरियाणा पर जयपुर को मामूल बढ़त
हरियाणा और जयपुर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती 10 मिनट का खेल हो चुका है और जयपुर 7-6 की बढ़त है। स्कोर- हरियाणा : 7, जयपुर : 6
11 Sep, 19 : 07:32 PM
हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच शुरू
हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच शुरू हो गया है। मैच का पहला रेड हरियाणा की ओर से विकास कंडोला ने किया।
11 Sep, 19 : 07:31 PM
Experience 🆚 Youth
— ProKabaddi (@ProKabaddi) September 11, 2019
Dharmaraj Cheralathan 🆚 Sandeep Dhull
An exciting showdown is on the cards in #HARvJAI!
Tune in to Star Sports and Hotstar at 7 PM, tonight to watch all the action, LIVE! #IsseToughKuchNahi#VIVOProKabaddipic.twitter.com/PewMwDPvhI
11 Sep, 19 : 07:26 PM
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम :
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।
11 Sep, 19 : 07:26 PM
हरियाणा स्टीलर्स की टीम :
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
11 Sep, 19 : 07:14 PM
दोनों टीमों की इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
जयपुर के दीपक निवास हुड्डा 80, जबकि हरियाणा के विकास कंडोला 97 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं जयपुर की ओर से संदीप कुमार धुल 44 और हरियाणा की तरफ से धर्मराज चेरलाथन 32 टैकल अंक जुटा चुके हैं। फैंस को इनसे खासा उम्मीदें होंगी।
11 Sep, 19 : 07:13 PM
इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन
अंकतालिका पर नजर डालें, तो हरियाणा 13 में से 9 मैच जीतकर 46 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं जयपुर ने 13 में से 6 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 38 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है।
11 Sep, 19 : 07:11 PM
हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स से
प्रो कबड्डी लीग-2019 में मंगलवार (11 सितंबर) को पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। ये मैच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।