PKL 2019, UP Vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

By सुमित राय | Updated: July 26, 2019 20:32 IST2019-07-26T18:42:34+5:302019-07-26T20:32:58+5:30

Pro Kabaddi League 2019, UP Yoddha Vs Gujarat Fortunegiants Live Update: यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच खेले जा रहे प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 10वें मैच का लाइव अपडेट...

Pro Kabaddi League 2019, UP Yoddha Vs Gujarat Fortunegiants Live Update: Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, UP Vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

PKL 2019, UP Vs Gujarat: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का 10वां मैच गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया। हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने एकतरफा मुकाबले में यूपी योद्धा की टीम को 44-19 से हरा दिया।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि यूपी योद्धा की टीम की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है। यूपी की टीम को पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स ने 17-48 से हराया था। वहीं गुजरात की टीम ने पहले मैच में 42-24 से मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को हराया था।

इस मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की ओर से रोहित गूलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रो कबड्डी लीग के करियर का पहला सुपर 10 बनाते हुए 11 अंक हासिल किए। इसके अलावा सचिन तंवर और प्रवेश भैंसवाल ने 6-6 अंक हासिल किए।

यूपी योद्धा की ओर से कोई भी खिलाड़ी नहीं चला और वहीं रेडर्स को डिफेंडर्स का सपोर्ट नहीं मिला। यूपी योद्धा की ओर से सबसे ज्यादा अंक श्रीकांत जाधव ने बनाया, जो सिर्फ 5 अंक अर्जित कर पाए। यूपी के स्टार खिलाड़ी मोनू गोयत इस मैच में बिल्कुल नहीं चले और सिर्फ दो अंक बटोर पाए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

बेंगलुरु बुल्स: 

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स: 

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

26 Jul, 19 : 08:25 PM

गुजरात ने यूपी को 44-19 से हराया

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने यूपी योद्धा को 44-19 से हराया।

26 Jul, 19 : 08:18 PM

रोहित गूलिया ने पूरा किया सुपर 10

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की ओर से रोहित गूलिया ने सुपर 10 बनाया। यह उनके करियर का पहला सुपर 10 है। स्कोर- युपी : 18, गुजरात : 39

26 Jul, 19 : 08:09 PM

गुजरात को 19 अंकों की बढ़त

मैच में अब सात मिनट का खेल बचा हुआ है और गुजरात की टीम ने 19 अंकों की बढ़त बना रखी है। स्कोर- युपी : 13, गुजरात : 32

26 Jul, 19 : 07:59 PM

गुजरात ने यूपी को किया दूसरी बार ऑल आउट

दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम ने यूपी योद्धा को दूसरी बार ऑल आउट किया। इसी के साथ गुजरात ने 15 अंको की बढ़त बना ली है। स्कोर- युपी : 9, गुजरात : 24

26 Jul, 19 : 07:57 PM

दूसरे हाफ का खेल शुरू

यूपी और गुजरात के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू। यूपी की ओर से सुमित सिंह ने पहला रेड किया।

26 Jul, 19 : 07:52 PM

पहले हाफ में गुजरात को 10 अंकों की बढ़त

पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है और गुजरात की टीम ने यूपी के खिलाफ 10 अंकों की बढ़त बना ली है। स्कोर- युपी : 9, गुजरात : 19

26 Jul, 19 : 07:43 PM

गुजरात ने यूपी को किया ऑल आउट

मैच के 11वें मिनट में गुजरात की टीम ने यूपी को ऑलआउट किया और 7 अंकों की बढ़त बना ली। स्कोर- युपी : 5, गुजरात : 12

26 Jul, 19 : 07:31 PM

गुजरात-यूपी के बीच मैच शुरू

यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच मैच शुरू हो गया है।

26 Jul, 19 : 07:01 PM

इस सीजन में यूपी-गुजरात का प्रदर्शन

यूपी योद्धा की टीम को अपने पहले मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 17-48 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। गुजरात की टीम ने बेगलुरु बुल्स को 42-24 से हराया था।

26 Jul, 19 : 06:56 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम :

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

26 Jul, 19 : 06:56 PM

बेंगलुरु बुल्स की टीम :

रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

26 Jul, 19 : 06:49 PM

कहां देख सकते हैं यूपी योद्धा Vs गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स का मैच

यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यूनचायंट्स के बीच इस का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। मैच से जुड़ी खबरों और लाइव अपडेट के लिए lokmatnews.in पर विजिट करें।

26 Jul, 19 : 06:48 PM

योद्धा Vs गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स का रिकॉर्ड

यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच प्रो कबड्डी लीग में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। दो मैचों में गुजराज फॉर्च्यूनजायंट्स ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच टाई पर खत्म हुआ है। गुजरात के खिलाफ यूपी की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

26 Jul, 19 : 06:43 PM

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स का मुकाबला यूपी योद्धा से

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 10वें मैच में यूपी योद्धा की टीम गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य पहली जीत दर्ज करने पर होगी। यूपी योद्धा और गुजराज फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच यह मैच हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Web Title: Pro Kabaddi League 2019, UP Yoddha Vs Gujarat Fortunegiants Live Update: Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे