PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: यूपी योद्धा ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 27-23 से हराया

By सुमित राय | Updated: July 31, 2019 21:43 IST2019-07-31T19:44:15+5:302019-07-31T21:43:38+5:30

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs UP Yoddha Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi | PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: यूपी योद्धा ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 27-23 से हराया

PKL 2019, U Mumba vs UP Yoddha: यूपी योद्धा ने रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को 27-23 से हराया

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 19वां मैच में यू मुंबा और यूपी योद्धा के बीच खेला गया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा की टीम ने यू मुंबा को उसके घरेलू मैदान पर 27-23 से हरा दिया।

यूपी योद्धा की टीम ने लगातार दो हार के बाद पहली जीत दर्ज की है। यूपी योद्धा को पहले दो मुकाबलों में यूपी की टीम को एकतरफा मुकाबलों में बंगाल और गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यूपी को बंगाल ने 48-17 और गुजरात ने 44-19 से हराया था।

वहीं यू मुंबा की यह पांच मैचों में तीसरी हार है और घरेलू मैदान पर तीन मैचों में लगातार दूसरी हार है। मुंबई में पहले मैच में मुंबा की टीम ने पुणेरी पल्टन को 33-23 से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में बैंगलुरु बुल्स ने 30-26 से मात दी थी। मुंबा को हैदराबाद में जयपुर ने हराया था, जबकि मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को मात दी थी।

इस मैच में यु मुंबा की टीम ने शुरू में लीड बनाई थी, हालांकि यूपी ने मैच में वापसी की। एक समय मैच 12-12 की बराबरी पर चल रहा था, लेकिन पहले हाफ के आखिरी मिनट में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को ऑल आउट कर दो अंकों की बढ़त बना ली।

यूपी की टीम ने दूसरे हाफ में लगातार दो अंकों की बढ़त बनाए रखा और मुंबा को वापसी का मौका नहीं दिया। मैच के अंतिम मिनट में यूपी ने लगातार अंक हासिल किया और अंतर को बढ़ा दिया। यूपी की टीम ने अंत में मैच को चार अंक से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

यू मंबा की टीम: 

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

यूपी योद्धा की टीम: 

रेडर : अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर : आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर : अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

31 Jul, 19 : 09:42 PM

यूपी ने यू मुंबा को हराया

यूपी योद्धा की टीम ने यू मुंबा को उसके घरेलू मैदान पर 27-23 से हरा दिया। यूपी योद्धा की टीम ने लगातार दो हार के बाद पहली जीत दर्ज की है। वहीं यू मुंबा की यह पांच मैचों में तीसरी हार है और घरेलू मैदान पर तीन मैचों में लगातार दूसरी हार है।

31 Jul, 19 : 09:20 PM

यूपी योद्धा को दो अंकों की बढ़त

मैच में 7 मिनट का खेल बचा हुआ है और यूपी योद्धा की टीम यू मुंबा के खिलाफ लगातार बढ़त बनाए हुए है। स्कोर- यू मुंबा : 18, यूपी योद्धा : 20

31 Jul, 19 : 08:59 PM

यूपी योद्धा ने यू मुंबा को ऑलआउट किया

पहले हाफ के आखिरी मिनट में यूपी योद्धा  की ओर से आशु सिंह ने फजल को आउट कर मुंबा को ऑल आउट किया। स्कोर- यू मुंबा : 12, यूपी योद्धा : 14

31 Jul, 19 : 08:56 PM

श्रीकांत जाधव ने किया सुपर टैकल

मैच के 8वें मिनट में श्रीकांत जाधव ने सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम यूपी योद्धा को यू मुंबा के खिलाफ को बढ़त दिलाई। स्कोर- यू मुंबा : 5, यूपी योद्धा : 6

31 Jul, 19 : 08:47 PM

श्रीकांत जाधव ने किया सुपर टैकल

मैच के 8वें मिनट में श्रीकांत जाधव ने सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम यूपी योद्धा को यू मुंबा के खिलाफ को बढ़त दिलाई। स्कोर- यू मुंबा : 5, यूपी योद्धा : 6

31 Jul, 19 : 08:38 PM

यूपी-यू मुंबा के बीच मैच शुरू

यूपी योद्धा और यू मुंबा के बीच मैच शुरू हो गया है। यू मुंबा की ओर से रोहित बालियान ने पहला रेड किया।

31 Jul, 19 : 08:36 PM

यूपी ने टॉस जीता

यूपी योद्धा की टीम ने टॉस जीतकर यू मुंबा को रेड के लिए आमंत्रित किया है।

31 Jul, 19 : 07:45 PM

यू मंबा की टीम:

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

31 Jul, 19 : 07:45 PM

यूपी योद्धा की टीम:

रेडर : अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर : आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर : अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

31 Jul, 19 : 07:24 PM

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

मुंबई की ओर से रेडर्स में अभिषेक सिंह और रोहित बालियान पर, जबकि ऑलआउंडर में संदीप नरवाल पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं यूपी की ओर से रिशांक देवाडिगा और मोनू गोयत से टीम खासा उम्मीद करेगी।

31 Jul, 19 : 07:22 PM

इस सीजन में यूपी-मुंबा का प्रदर्शन

मुंबई ने अपने पिछले दो मुकाबलों में 1 हार और 1 जीत हासिल की है। वहीं यूपी ने अपना पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स के हाथों 48-17 से हारा था, जबकि अगले मैच में उसे 44-19 से हार का सामना करना पड़ा था।

31 Jul, 19 : 07:17 PM

यूपी योद्धा से भिड़ेगी यू मुंबा की टीम

प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में बुधवार (31 जुलाई) को दूसरा मुकाबला यू मुंबा और यूपी योद्धा के बीच खेला जाना है। मुंबई में खेले जाने वाले इस मुकाबले की शुरुआत रात साढ़े 8 बजे से होगी।

Web Title: Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs UP Yoddha Live Match score update, point table, match highlights, records in hindi

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे