Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan: मुंबई ने पुणे को पटका, मैच में दी 33-23 से मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: July 27, 2019 20:45 IST2019-07-27T18:03:09+5:302019-07-27T20:45:30+5:30

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan: मुकाबले के पहले 5 मिनट दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। पहले हाफ तक दोनों ही टीम के रेडर्स कुछ खास नहीं कर सके और...

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan live update live match score update point | Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan: मुंबई ने पुणे को पटका, मैच में दी 33-23 से मात

Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan: मुंबई ने पुणे को पटका, मैच में दी 33-23 से मात

प्रो कबड्डी लीग सीजन-7 में 27 जुलाई को यू मुंबा और पुणेरी पल्टन के बीच मुंबई में मुकाबला खेला गया, जिसमें मुंबई ने 33-23 से जीत दर्ज की। ये मुंबई की इस सत्र में दूसरी जीत रही।

मुकाबले के पहले 5 मिनट दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। पहले हाफ तक दोनों ही टीम के रेडर्स कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि मुंबई ने 11-9 से लीड अपने पास रखी।

दूसरे हाफ के 70वें मिनट पर पुणे को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से मुंबई ने मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। मैच के 33वें मिनट पुणे दूसरी बार ऑलआउट किया और यहां से मुंबई ने 10 अंक की लीड बना ली। यहां से पुणे मैच बचा नहीं सका।

अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे, जबकि पुणे शुरुआती दोनों मैच हारकर 11वें पायदान पर मौजूद है। मुंबई ने अपना अगला मैच कल बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है।

27 Jul, 19 : 08:33 PM

मुंबई ने जीता मैच

मुंबई ने ये मैच 33-23 से अपने नाम कर लिया है।

27 Jul, 19 : 08:18 PM

पुणे दूसरी बार ऑलआउट

मैच के 33वें मिनट पुणे दूसरी बार ऑलआउट। यहां से मुंबई ने 10 अंक की लीड बना ली है। पुणे के लिए मैच कठिन होता जा रहा है। पुणे 17, मुंबई 27

27 Jul, 19 : 08:13 PM

10 मिनट शेष

मैच खत्म होने में 10 मिनट बाकी। मुंबई ने यहां से 21-15 की लीड अपने नाम कर रखी है।

27 Jul, 19 : 08:09 PM

डू ऑर डाई रेड में पवन सफल

डू ऑर डाई रेड में पवन कादियान ने रोहित बालियान को आउट किया। इसी के साथ पवन ने अपना खाता भी खोल लिया है। पुणे 12, मुंबई 19

27 Jul, 19 : 08:02 PM

पुणे ऑलआउट

दूसरे हाफ के 70वें सेकेंड पर पुणे ऑलआउट। इसी के साथ मुंबई ने मैच में 5 प्वाइंट्स की लीड बना ली है। पुणे 10, मुंबई 15

27 Jul, 19 : 07:56 PM

पहला हाफ समाप्त

मैच के पहले हाफ तक मुंबई ने 2 अंकों की लीड बना रखी है। अब तक दोनों ही टीम के रेडर्स कुछ खास नहीं कर सके हैं। मुंबई 11, पुणे 9

27 Jul, 19 : 07:44 PM

मुंबई ने बनाई लीड

मैच के 10वें मिनट डू ऑर डाई रेड में अभिषेक सिंह ने हैंड टच कर शुभम शिंदे को आउट किया। मुंबई के पास 1 अंक की लीड। मुंबई 6, पुणे 5

27 Jul, 19 : 07:38 PM

बराबरी पर मैच

मैच के पहले 5 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। मैच काफी रोचक दिख रहा है। फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

27 Jul, 19 : 07:34 PM

दोनों टीमों का खुला खाता

मैच के पहले ही मिनट मुंबई की ओर से डोंग जोंग ली अपनी पहली ही रेड में बोनस लेकर टैकल। इसी के साथ दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक आए। मुंबई 1, पुणे 1

27 Jul, 19 : 07:31 PM

विराट कोहली ने किया मुंबई लेग का उद्घाटन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने किया मुंबई लेग का उद्घाटन किया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू।

27 Jul, 19 : 07:17 PM

लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगा पुणे

पुणेरी पल्टन को पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने 34-24 से हराया था। ये पुणे का इस टूर्नामेंट दूसरा मुकाबला है। पुणे अपनी जीत को अब क्रम में बदलना चाहेगा।

27 Jul, 19 : 06:58 PM

टाइटंस को मुंबई दे चुका मात

यू मुंबा की टीम को अब तक दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। मुंबा ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया था।

27 Jul, 19 : 06:46 PM

पुणेरी पल्टन की टीम :

रेडर : नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मनजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर : शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर : अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

27 Jul, 19 : 06:24 PM

यू मंबा की टीम : 

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

27 Jul, 19 : 06:11 PM

7.30 बजे से खेला जाएगा मैच

यू मुंबा और पुणेरी पल्टन के बीच यह मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में शनिवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

English summary :
Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan live update live match score update point


Web Title: Pro Kabaddi League 2019, U Mumba vs Puneri Paltan live update live match score update point

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे